कासगंज में 12 साल बाद अप्रैल में फिर पारा पहुंचा 46 डिग्री पर
अप्रैल में वर्ष 2010 में भीषण गर्मी पड़ी थी। 26 अप्रैल को पारा 46 डिग्री के आंकड़े को छू गया था। यह स्थिति लगातार दो दिन बनी रही। इसके बाद वर्ष 2022 में अप्रैल का महीना सबसे गर्म है। इस महीने के आरंभ से ही काफी गर्मी पड़ रही है। 26 अप्रैल की रात को आई आंधी के बाद मौसम में सुबह के मौसम में कुछ राहत आ गई थी, लेकिन दोपहर में गर्मी नेेेेेेेेे फिर से अपनी दस्तक दे दी थी।
बृहस्पतिवार को सुबह से ही आसमान से आग बरसने लगी। सुबह के समय न्यूनतम पारा 30 डिग्री तक पहुंच गया। दिन चढ़ने के साथ पारा भी चढ़ने लगा। दोपहर 11 बजे ही पारा 43 डिग्री के आंकड़े पर पहुंच गया। इतना अधिक पारा हो जाने से लोगों के लिए गर्मी असहयनीय होने लगी। दोपहर तीन बजे पारे ने 46 डिग्री के आंकड़े को छू लिया। इससे लोगों के लिए काफी दिक्कतें बढ़ गई। हवा की रफ्तार भी 20 किमी प्रतिघंटा हो गई। इससे गर्म हवा के थपेड़े लोगों के लिए परेशान करने लगे। दो घंटे तक पारा 46 डिग्री के आंकड़े पर बना रहा। ऐसे में गर्मी से परेशान लोगों का गली चटकने लगा। लोग धूप की तपिश से बचने के लिए छावं तलाशते रहे। बाजार में जिस साइड में छांव नजर आती उधर ही चलते लगते। सांय के समय जब पारा गिरना शुरू हुआ तब लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। इसके बाद ही बाजार की चहल पहल लौट सकी।