TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

कमरे में अधेड़ का फांसी के फंदे पर लटका मिला शव,फंदे से पुलिस ने उतारा ऩीचे


मेरापुर फर्रुखाबाद ।


अधेड़ का शव कमरे की छत के कुंडे में रस्सी से लटका मिला ग्राम प्रधान की सूचना पर मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से घर के दरवाजे की अंदर से कुंडी खुलवा कर







शव को फांसी के फंदे से नीचे उतरवाया। तंबाकू की फसल झुलस जाने के कारण दो दिन पूर्व भी अधेड़ ने पत्नी से आत्महत्या करने की बात कही थी।





मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव चन्दुइया निवासी मोतीलाल कश्यप 55 वर्षीय पुत्र इतवारी लाल ने संदिग्ध परिस्थितियों में बीती रात कमरे में छत के कुन्डे में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फांसी लगाने के लिए मोतीलाल ने कमरे में पड़ी चारपाई का सहारा लिया।

 बीती रात मोतीलाल अपने घर में अकेले सोने गए थे।
 पत्नी जय देवी अपने पुत्र अरविंद ,पुष्पेंद्र  पुत्री मधु एवं सुषमा के साथ गांव में ही दूसरे मकान में लेटी थी।
पुत्र गोविंद , गोपाल घर पर नहीं थे। वह दिल्ली में रहकर एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं।






पत्नी मंगलवार सुबह करीब 7:30 बजे अपने दूसरे वाले मकान में गई। और दरवाजा खुलवाने के लिए काफी आवाजें लगाईं। लेकिन दरवाजा नहीं खुला तब पत्नी ने पड़ोसियों को जानकारी दी। ग्रामीणों ने पड़ोसी की छत से नीचे उतर कर देखा।तो कमरे की छत के कुंडे में रस्सी से फांसी के फंदे पर मोतीलाल का शव लटका हुआ है। जिसे देखकर ग्रामीण दंग रह गए। और परिवार में चीत्कार मच गया। इसकी जानकारी ग्राम प्रधान दफेदार को दी गई। ग्राम प्रधान ने घटना की जानकारी अचरा चौकी इंचार्ज हरिओम शर्मा को दी। सूचना मिलते ही मेरापुर थाना अध्यक्ष आरके रावत अचरा चौकी इंचार्ज हरिओम शर्मा अपने हमराह सिपाही कृष्ण कुमार के अलावा अन्य सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंच गए।
और थाना अध्यक्ष ने घर के मेन गेट की कुंडी को अंदर से खुलवा कर कमरे में लटके हुए शव को फांसी के फंदे से नीचे उतर वाया।
अचरा चौकी इंचार्ज हरिओम शर्मा ने पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुत्र अरविंद ने बताया की बीती रात पिता जी दारू के नशे में घर आए और मां को अकारण पीटने लगे। मां को  पिटता देख जब मैं अपनी मां को बहन भाइयों के सहयोग से बचाने गया तो हम लोगों की भी पिता ने पिटाई कर दी। जिसके बाद वह दूसरे वाले मकान में सोने के लिए चले गए। सुबह मेरी मां दूसरी वाले घर पर गई ।और दरवाजा खुलवाने के लिए काफी आवाजें दीं। लेकिन दरवाजा नहीं खुला तब हम लोगों ने अपने पड़ोसियों को जानकारी दी। देखा गया तो मेरे पिता का शव फांसी के फंदे पर लटका था।
इधर पाला  पड़ने से तंबाकू की फसल भी झुलस गई थी। जिससे भी  पिताजी  काफी चिंतित  रहते  थे। इसी वजह से उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। क्योंकि उन्होंने दो दिन पूर्व घर पर मां से कहा भी था। कि तंबाकू की फसल खराब हो गई ।मैं बर्बाद हो गया हूं ।अब मैं अपनी जहर खाकर या फांसी लगाकर आत्महत्या कर लूंगा।
मेरापुर थाना अध्यक्ष आरके रावत ने बताया कि मृतक के भतीजे राजवीर पुत्र भजनलाल के प्रार्थना पत्र पर फौती दर्ज करली गई है। और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया।
घटना के बाद से पत्नी जय देवी पुत्र गोविंद , गोपाल ,अरविंद ,पुष्पेंद्र पुत्री सोनी मधु ,सुषमा आदि का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।
ब्यूरो रिपोर्ट शैलेन्द्र वर्मा सोनू राजपूत की रिपोर्ट