शनिवार को एटा में पत्रकारों की बैठक सम्पन्न
21-12-2019 शनिवार को एटा में पत्रकारों की बैठक सम्पन्न
मीडिया को एक मंच पर लाने पर दिया जोर
और सभी पत्रकारों ने पत्रकारिता क्षेत्र को लेकर तरह तरह के दिशा निर्देश भी दिये गए।
सन्तोष कश्यप ने सभी संगठन एक संगठन में विलय होकर काम करें ऐसे दिशा निर्देश दिए।
एटा । जनपद की मीडिया को एक मंच पर लाने और पत्रकारिता को और अधिक पारदर्शी व विश्वसनीय बनाने हेतु आज शनिवार को एटा के पत्रकारों की एक आवश्यक बैठक शहर के फर्रुखाबाद धर्मशाला में आहूत की गई । जिसमें सर्वप्रथम पत्रकार आकाश शुक्ला जी के पिता जी के निधन पर दो मिनट का मौन रख उनकी आत्म शांति हेतु प्रभु से प्रार्थना की । उसके बाद पत्रकारों ने अपने अपने विचार व्यक्त किये ।
बैठक में देवेश पाल सिहं , सन्तोष पचौरी , राजेश दीक्षित , शिबकुमार पाठक , फारुख अब्बास , सोनी प्रतिहार , संदीप दीक्षित , दीपक पंडित , नीतेश यादव , संदीप शर्मा , सुनील मिश्रा अम्बरीष चन्दबरिया , राज वर्मा , अमोल श्रीवास्तव , मदन गोपाल शर्मा ,RK वर्मा,राहुल वर्मा,मनीष कुमार आदि पत्रकारों ने अपने अपने विचार व्यक्त किये सभी के विचारों पर गहन विचार मंथन के बाद बैठक की अध्यक्षता कर रहे सन्तोष कश्यप जी ने सर्व सम्मति के बाद निर्णय जारी किया कि सभी संगठन जनपद के एक संगठन में विलय होकर एक मंच पर आकर कार्य करेंगे साथ है संगठन का प्रति वर्ष नियमानुसार चुनाब भी किया जाना उचित रहेगा । इसके साथ ही प्रेस क्लब के मामले का समाधान करते हुये प्रेस क्लब की देख रेख की जिम्मेदारी किसी एक पत्रकार को सौपी जाये ताकि जनपद के पत्रकार बंधु उसका उचित लाभ उठाने के साथ साथ पत्रकारिता सम्बन्धी विषयों पर गोष्ठी, बैठक आदि कार्यक्रम आयोजित हो सकें । अध्यक्षीय निर्णय और सम्बोधन का उपस्थित पत्रकारों ने तालियों के साथ स्वागत किया । इस मौके पर एटा निधौली कला, जैथरा, मारहरा, कासगंज के बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे । बबलू चक्रबर्ती के नेतृत्व में सर्व सहयोग से सकुशल सम्पन्न हुई इस बैठक की सफलता के लिये पत्रकार राकेश कश्यप जी, अम्बरीष चन्दबरिया जी, निधौली कला के ठाकुर धर्मेंद्र जी सहित कई पत्रकार बन्धुओं ने फोन कर बबलू चक्रबर्ती को बधाई दी ।
रिपोर्ट:- आजतक24न्यूज