TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

नहीं रूकेंगे,नहीं थकेंगे, स्वच्छ करेंगे।


*गंगा तट को पालीथीन से मुक्त करेंगे*
आज दिनांक:16-2-2020 रविवार को गंगा विचार मंच नमामि गंगे ने दशाश्वमेध घाट पर जन-जागरण,स्वच्छता एवं सिंगल यूज़ पालीथीन मुक्त गंगा तट के लिए अभियान चलाया।
             *अनामिका चौधरी* प्रांत संयोजक गंगा विचार मंच एवं सदस्य राज्य महिला आयोग ने कहा कि गंगा में एक हज़ार से अधिक औधोगिक रसायनों का कचरा गंगा में गिर रहा था जिसे प्रधानमंत्री मोदी जी के सहयोग से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी उसे रोकने का काम कर रही है जिसका सबसे बड़ा उदाहरण कानपुर की टेनरियां और सीसमऊ का नाला है।
हमारे देश की 43% आबादी को रोजगार देने तथा लगभग 26% भू-भाग को सिंचित करने वाली गंगा के संरक्षण के लिए प्रत्येक नागरिक को आगे आना होगा                  गंगा के जलचर इनसे जीवन पा रही है और जल को भी शुद्ध करती है अतः इनका भी संरक्षण करना है।




  मां गंगा के तट पर निवास करने वाले नाविक,घाटियाँ, नाई,दुकानदार,तीर्थयात्रियों की जिम्मेदारी ज्यादा बनतीं है कि वे गंगा को प्रदूषित होने से बचाएं।
    उन्होंने कहा कि गंगा के साथ पर्यावरण प्रदूषण, जल संरक्षण, सिंगल यूज़ पालीथीन मुक्त के लिए भी आप सभी को आगे बढ़ कर सहयोग करना होगा।



नीलम शुक्ल, मृणाली मिश्रा, सुमन बाला,आस्था तिवारी,शीतल शुक्ल, ने जन-कल्याणी,भारत को जीवन देनी वाली, जन्म से लेकर मृत्यु तक साथ निभाने वाली मां गंगा के जल को निर्मल बनाने में सभी तीर्थयात्रियों, गंगा तटीय क्षेत्रों में निवास करने वालो से अभियान में जुडने का आग्रह किया।
अभियान में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संयोजक डा0 विश्वनाथ लाल निगम,श्याम बहादुर,प्रेम शंकर शुक्ल,राम सूरत चौहान उपेंद्र उपाध्याय,कैप्टन सुनील निषाद,नीलम शुक्ला,मृणाली मिश्रा,राकेश मिश्रा आनंद जायसवाल, जितेंद्र शुक्ल,हरिकेश सिंह, विजय केशरी,सोनू अरोड़ा,सुमन बाला,आस्था तिवारी, शीतल शुक्ल,सोमनाथ मिश्रा,अन्नू निषाद,प्रदीप साहू,धीरज मौर्या,राहुल मिश्रा,आशुतोष श्रीवास्तव,कमल वर्मा,रमेश वर्मा,के एस पांडे,रवि कुमार,ओम प्रकाश यादव, उपस्थित रहे।
*रिपोर्ट मोहम्मद साबिर*