छात्र संघ चुनाव की तैयारी में जुटी सीवाईएसएस, कार्यकर्ताओं के साथ किया बैठक।
• छात्रों को गोलबंद कर छात्र संघ चुनाव व मुख्य चुनावों में शिक्षा स्वास्थ्य को मुख्य मुद्दा बनाने का करेंगे प्रयास : सीवाईएसएस
ताजपुर /समस्तीपुर । दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम आ चुके हैं जिसमें आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ी जीत मिली है। इस जीत के बाद देश भर के 'आप' कार्यकर्ताओं में उत्साह है। बिहार में भी कुछ ऐसी ही स्थिति है, 'आप' अब अपने सांगठनिक ढांचे को मज़बूत करने में जुट गई है। दिल्ली के विधान सभा चुनावों में 'आप' को छात्रों और युवाओं द्वारा पुरज़ोर समर्थन दिए जाने से 'आप' की छात्र विंग 'छात्र युवा संघर्ष समिति' (सीवाईएसएस) के कार्यकर्ताओं में भी काफ़ी
उत्साह है। सीवाईएसएस ने अभी से ही छात्र हित के मुद्दों को सर्वोपरी रखते हुए आगामी छात्र संघ चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है।
इसी क्रम में डॉ एलकेभीडी कॉलेज छात्र संघ उपाध्यक्ष सह सीवाईएसएस प्रखंड अध्यक्ष मो० इश्तेयाक की अध्यक्षता में कॉलेज परिसर में सक्रिय कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई गई। बैठक में तमाम पहलुओं पर चर्चा करते हुए सीवाईएसएस का संगठन विस्तार किया गया तथा आगे की रणनीति तय की गई। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मो० इश्तेयाक ने कहा कि भाजपा और उसके तमाम संगठन देश भर में जात धर्म पर चुनाव लड़ना चाहते हैं, कैम्पस के चुनावों में एबीवीपी भी धार्मिक मुद्दों पर चुनाव लड़ती है जिससे जनहित के मुद्दें प्रकाश में नहीं आते। अभी के समय में सबसे बड़ी चुन्नौती है कि भटके हुए चुनावों को हम मुद्दों पर लाए। छात्रों को गोलबंद करते हुए हम पुरी शक्ति के साथ प्रयास करेंगे कि छात्र संघ चुनाव व मुख्य चुनावों में शिक्षा स्वास्थ्य मुख्य मुद्दा बनें।
बैठक में कार्यकर्ताओं के आपसी सहमती से जाहिर राही को प्रखंड उपाध्यक्ष, फ़ैज़ अकरम को प्रखंड महासचिव, मुंतज़िर तौहीदी को कॉलेज महासचिव तथा गुरप्रीत सिंह को कॉलेज उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। इस दौरान सीवाईएसएस के नदिम अख्तर, सेराज अनवर, पवन कुमार, फ़ातमा खातुन, सुबी परवीन, रिज़वान खातुन, काजल कुमारी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट
