छत्रपति पटेल क्रांतिकारी विचार मंच की बैठक
पटोरी /समस्तीपुर(जिले के पटोरी प्रखंड के जोरपुरा पंचायत स्थित हसनपुर हनुमान मंदिर के प्रांगण में शुक्रवार को छत्रपति पटेल क्रांतिकारी विचार मंच की बैठक किया गया जिसकी अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष जय कृष्ण राय ने किया।बैठक में संगठन के विस्तार पर पर बिस्तार पूर्वक चर्चा की गई।वंही संस्थापक अध्यक्ष जय कृष्ण राय ने सर्वसम्मति
से पटोरी प्रखंड अध्यक्ष पद पर मोहन कुमार मेहता,जिला सचिव शंभू राय,जिला महासचिव संजय कुमार को मनोनीत किया।वंही बैठक को सम्बोधित करते श्री राय ने कहा कि यह एक ऐसा संगठन है जो सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के विचारधारा पर चलने वाली संगठन है।मनोनीत सदस्यों बधाई देते हुए संगठन को पंचायत स्तर पर कमिटी का बिस्तार करने का निर्णय लिया।मौके पर संगठन के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट
