*रूखैया गौसदन में तीन गौवंशों की भूख से तड़प तड़प कर मौत जिम्मेदार मौन*
फर्रुखाबाद
*रूखैया गौसदन में तीन गौवंशों की भूख से तड़प तड़प कर मौत जिम्मेदार मौन*
मेरापुर फर्रुखाबाद। तीन गौवंशों की भूख व इलाज के आभाव में मौत हो गयी। विकास खंड नवाबगंज के गांव रूखैया खालिगदादपुर में स्थित गौसदान में तीन गौवंशों की भूख व इलाज के अभाव में बीते दिन मौत हो गयी।
तीनों गौवंशों के शवों को जिम्मेंदार ग्राम प्रधान अनुपम राजपूत ने गौसदन के मुख्य दरबाजे के बाहर खंदी में दफना दिया है।
कई गौवशों की हालत गंभीर बनी हुई है।
भूख से ब्याकुल गौवंशों को चलना फिरना भी मुश्किल हो पाता है।
इतना ही नहीं प्रधान अनुपम गौसदन से गौवंशों को बहार छोड़ देता है।
गौवंश किसानों की खेतों में खड़ी गेंहू एवं जौं की फसल को चुंग कर नष्ट कर दी हैं।
यह नजारा आप हमारी तस्वीरों में देखें
इससे किसानों में काफी रोष व्याप्त है।
किसानों ने बताया कि हमारे खेतों में खड़ी रवी की फसल को रूखैया गौसदन से छोड़े गये। गौवंशों ने चुंगकर नष्ट कर दी है।इसको लेकर ग्राम प्रधान अनुपम से कई बार शिकायत भी की गई। पर प्रधान ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। हम लोग अपने खेतों की रात दिन रखवाली करते हैं।
इसको लेकर अब हम लोग जिलाधिकारी से सिकायत करेंगे।
ब्यूरो रिपोर्ट शैलेन्द्र वर्मा, सोनू राजपूत



