TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

पुलवामा में शहीद हुए जवानों की याद में कैंडिल मार्च निकाला गया




ताजपुर /समस्तीपुर

ताजपुर प्रखंड के मोतिपुर ठाकुरवाड़ी से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद(ABVP) द्वारा पुलवामा में पिछले वर्ष शहीद हुए वीर जवानों की याद मे कैंडल मार्च निकाला गया  ।  कैंडल मार्च ठाकुरवाड़ी से नीम चौक, हास्पिटल चौक, थाना चौक , गोला रोड होते हुए नीम चौक पें दो मिनट का मौन रख श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुये ,श्रद्धांजलि दी गई । तत्पश्चात नीम चौक स्थित हनुमान मंदिर के प्रांगण में कैंडल को अर्पण किया गया। इस कार्यक्रम  में   रामापुर महेशपुर पंचायत के


उप-मुखिया जितेस ठाकुर, राजीव ठाकुर,  कालेज प्रभारी विशाल सिंह, नगर मंत्री राहुल कुमार, सचिव रंजीत कुमार ठाकुर, बिट्टु ठाकुर,  प्रत्युष कुमा‌र, अचिंत सिंह, बिपिन ठाकुर,  भानु सुर्यवंशी, सुबोध ठाकुर , अमरेश कुमार ,आदि सहित अन्य लोग उपस्थित रहे ।

समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट