संविधान- देश- नागरिकता की रक्षा के लिए सत्याग्रह आंदोलन जारी रहेगा
* सत्याग्रह आंदोलन का 36 वां दिन
समस्तीपुर बिहार। 14 फरवरी!
नागरिकता कानून देश के नागरिकों के लिए काला कानून है। यह धर्म के आधार पर लाया गया है। इससे न सिर्फ नागरिक को खतरा है बल्कि यह देशदेश- संविधान के लिए भी खतरा है। अतः देश, संविधान एवं नागरिकता की रक्षा के लिए यह सत्याग्रह आंदोलन वक्त की मांग है और हमें इसे हर कुर्बानी देकर जारी रखना होगा। बतौर मुख्य वक्ता ने खालीद अनवर ने सत्याग्रह को संबोधित करते हुए ने कहा। वे समाहरणालय के समक्ष सरकारी बस स्टैंड में संविधान बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले गत 10 जनवरी से जारी सत्याग्रह आंदोलन को 36 वें दिन संबोधित कर रहे थे। मौके पर आहूत सभा की अध्यक्षता खालीद अनवर, राम विनोद पासवान एवं खुर्शीद
खैर की तीन सदस्यीये अध्यक्षमंडल ने की। संचालन नासरीन अंजुम एवं नसीम अब्दुल्ला ने किया। पप्पू खान, मो० रूबैद, मो० गुफरान, मो० नौशाद, मो० तौकीर, मोहम्मद तनवीर अख्तर, शाद अहमद, शाहनवाज असगर, मो० मेराज, मो० अंबर आलम, मो० खुर्शीद, एकराम रिजवी, शादमानुल हसन, अकबर रजा, उजमा रहीम, कहकशाँ, सैयद दानिश रहमान, मो० कामिल, मौलाना हुसैन अहमद, मो० फरमान, सादिया, सबीना, पंकज पोद्दार, साकिब समेत अन्य दर्जनों संगठन एवं दलों के वक्ताओं ने सभा को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार से नागरिकता काला कानून वापस लेने की मांग की। मौके पर वक्ताओं ने आगामी चुनाव में सरकार को सत्ताविहीन करने की अपील की।
समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट
