TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

*पुत्री के प्रेमी सहित दो पर हत्या का मुकदमा दर्ज*


मेरापुर ।


 बीते दिन थाना क्षेत्र के गांव पुनपालपुर निवासी सफाई कर्मचारी हीरालाल राजपूत पुत्र लज्जाराम की पुत्री शोभा के



प्रेमी व उसके साथी  ने गेहूं  के खेत  की सिंचाई करते समय गोली मारकर हत्या कर दी थी।  जबकि हीरालाल की पत्नी



किरन गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई थी जिसे लोहिया भेजा गया था ।जहां से सैफई के लिए डॉक्टरों ने रेफर कर दिया था। जहां उसका अभी भी इलाज चल रहा है।
 मृतक के भाई हरगोविंद ने गांव के ही भतीजी के प्रेमी अर्जुन राजपूत एवं उसके साथी सुरजीत राजपूत के विरुद्ध बीती देर रात हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया ।
पुलिस ने भाई की तहरीर पर धारा 302 ,307 ,506 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया।
 हरगोविंद द्वारा दी गई तहरीर में कहा गया है कि मैं अर्जुनपुर रोड पर शौचालय के पास अपने आलू के खेत में काम कर रहा था। वही बगल में गेहूं के खेत में मेरे बड़े भाई हीरालाल राजपूत तथा भाभी किरन राजपूत अपनी  ही समर से गेहूं के खेत की सिंचाई कर रहे थे। तभी बीती देर शाम लगभग 5:30 बजे शोर-शराबे की आवाज सुनाई दी तो मैंने देखा कि मेरे ही गांव के अर्जुन पुत्र विश्वनाथ एवं सुरजीत पुत्र पातीराम मेरे भाई एवं भाभी से  लड़ाई कर रहे थे । मैं लड़ाई झगड़ा बचाने के लिए भैया भाभी की ओर दौड़ा कि मेरे पहुंचने से पहले अर्जुन ने मेरे भाई व सुरजीत ने मेरी भाभी पर जान से मार देने की नियत फायर कर दिया। उनके पास पहुंचने ही वाला था कि तभी उक्त आरोपियों ने हमारे भैया भाभी के ऊपर दोबारा फायर कर दिए गोली लगते ही दोनों लोग जमीन पर गिर गए और तड़पने लगे। आरोपियों को मैंने रोकना चाहा तो दोनों आरोपियों ने मेरे ऊपर भी फायर कर दिये। लेकिन मैं बाल बाल बच गया।
दोनों आरोपी फायर करते हुए अर्जुनपुर रोड की तरफ भागे तो मेरे भाई इतवारी लाल ने दोनों को रोड पर रोकने की कोशिश की।तो उनके ऊपर भी आरोपियों ने  फायर कर दिए जिससे वह भी बाल बाल बच गए  इसी बीच आसपास के खेतों में काम करने वाले गोलियों की आवाज से इधर-उधर भागने लगे तथा सड़क पर साइकिल से चलने वाले राहगीर अपनी अपनी साइकिल छोड़कर भाग गए मौके पर अफरा-तफरी  का माहौल पैदा हो गया दोनों आरोपी अर्जुन व सुरजीत मोटरसाइकिल से संकिसा रोड की तरफ तेजी से भाग गए इस पूरी घटना के पीछे मेरी भतीजी शोभा अर्जुन के बीच प्रेम प्रसंग का होना है प्रेम प्रसंग को लेकर मेरे भैया भाभी काफी परेशान थे। अर्जुन को मना करने पर कई बार जान से मारने की धमकी देता रहता था ।मेरी भाई की मौत गोली लगने से मौके पर हो गई है। तथा  भाभी किरण गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई। मेरा भाई सरकारी सफाई कर्मचारी था।
 विकासखंड नवाबगंज एवं मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव देवरा महसोना में तैनाती थी।
 ब्यूरो रिपोर्ट शैलेन्द्र वर्मा सोनू राजपूत की रिपोर्ट