*पत्नी बोली हमलावरों ने पास बुला कर हम दोनों के मारे थी गोली।*
मेरापुर फर्रूखाबाद।
थाना क्षेत्र के गांव पुनपालपुर निवासी मृतक हीरालाल राजपूत की घायल पत्नी किरन ने इलाज के दौरान बताया की हम व मेरी सौतेली पुत्री शोभा और मेरे पति हीरालाल गेहूं के खेत सिंचाई करने के लिए खेत पर गये थे। और खेत पर ही आलू भूने थे। बिजली चले जाने के बाद गांव के ही चाचा चाची खेत से घटना से कुछ ही मिनट पहले घर चले गए। मेरे पति ने खेत से जानवरों को खिलाने के लिए बरसीम काटी थी। बरसीम लेकर शोभा घर चली गई थी। हमने शोभा से कहा था कि उधर से अपने पिता के कपड़े ले आना।
खेत पर मैं और मेरे पति ही थे। और हम लोगों के पास कोई नहीं था। क्योंकि शोभा बरसीम लेकर घर चली गई थी। और गांव के ही चाचा चाची भी घर चले गए थे। तो इसलिए हम पति पत्नी ही खेत पर रह गए। बिजली चले जाने के बाद हम दोनों पति पत्नी खेत में बिजली आने के इंतजार में खड़े थे।
इसी बीच करीब 5:30 बजे गांव के ही हमलावर अर्जुन और
सुरजीत खेत पर आए और उन्होंने पास आकर आवाज लगाई कि हीरालाल भैया मेरे पास आओ तो मेरे पति हीरालाल ने कहा की बताओ क्या बात है। जैसे ही पति हमलावरों के नजदीक पहुंचे। तभी दोनों लोगों ने अपनी अपनी गोट से तमंचे निकाले और मेरे पति के गोली मार दी। मैंने पति को बचाने का प्रयास किया तो दोनों ने मेरे भी गोली मार दी गोली लगते ही मैं वेहोश होगी।जिसके बाद क्या हुआ क्या नहीं मुझे नहीं मालूम।
और इतना वयान देते ही किरन रोने लगी ।और उसने अपने पति के हाल चाल लिये।तो उसे बताया गया कि वह ठीक हैं ।तब किरन ने कहा तो वह साथ क्यों नहीं आये।फिर उसे बताया गया कि वह लोहिया हास्पिटल फर्रूखाबाद में भर्ती हैं ।
ग्रामीणों ने बताया कि हीरालाल की पत्नी किरन हमेशा अपने पति के साथ खेत पर जाया करती थी।उसे अपने पति से काफी प्यार था।
ब्यूरो रिपोर्ट शैलेन्द्र वर्मा सोनू राजपूत की रिपोर्ट
