जीविका द्वारा रोजगार मेले का आयोजन
- 1219 युवाओं का हुआ निबंधन
- 234 युवाओं को मिली नौकरी
-565 को मिलेगा प्रशिक्षण
उजियारपुर /समस्तीपुर! जीविका, उजियारपुर द्वारा शनिवार को स्थानीय पंडित मदनकान्त झा संस्कृत महाविद्यालय में रोजगार-सह-मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया। रोजगार मेला का विधिवत उद्धाटन दीप प्रज्वलित कर दलसिंहसराय के अनुमंडल पदाधिकारी विष्णुदेव मंडल, प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार ठाकुर, प्रखंड प्रमुख रिंकी कुमारी, जिला परियोजना प्रबंधक गणेश पासवान, आईबीसीबी मैनेजर प्रशांत रंजन, सीएफएम कुणाल कुमार आदि ने सयुंक्त रूप से किया। स्वागत गीत जीविका दीदियों पिंकी, संजू, सुनीता, संगीता आदि ने प्रस्तुत किया। अतिथियों को पौधा प्रदान कर जीविका दीदियों ने जल जीवन हरियाली का संदेश दिया। स्वागत संबोधन जीविका के प्रबंधक संचार कुणाल कुमार ने किया। श्री कुमार ने जीविका के क्रियाकलापों पर प्रकाश डालते कहा कि बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए रोजगार मेला एक अच्छा अवसर है। उन्होंने जीविका द्वारा रोजगार औऱ स्वरोजगार के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जीविका का प्रयास हमेशा से विभिन्न माध्यमों द्वारा लोगों को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़कर गरीबी से निजात दिलाना है। संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य गिरेन्द्र झा ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार के बदलाव में जीविका की महत्वपूर्ण भूमिका है। आज जीविका दीदी सशक्त होकर अपने परिवार, समाज का मान बढ़ा रही हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार
ठाकुर ने युवाओं को हुनरमंद बनने की अपील की और कहा कि वो अपने हुनर का इस्तेमाल कर अपना जीवन बेहतर बना सकें। अनुमंडल पदाधिकारी विष्णुदेव मंडल ने अपने संबोधन में जीविका को बदलाव की कुंजी बताया। उन्होंने कहा कि आज जीविका दीदियों के कारण आज समाज में बदलाव की नई इबारत लिखी जा रही है। उन्होंने रोजगार सह मार्गदर्शन मेला द्वारा रोजगार के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की। उद्घाटन सत्र का धन्यवाद ज्ञापन प्रखंड परियोजना प्रबंधक रजनीश कुमार और मंच संचालन एमएनई मैनेजर मनोज कुमार मधुकर ने किया। मौके पर नव भारत
फर्टिलाइजर लिमिटेड, शिव शक्ति बायोटेक, होप केयर सर्विस भारत लिमिटेड, दैनिक भास्कर, समृद्धि इंडस्ट्रीयल सर्विसेज प्रा. लि. कंपनी बालाजी सिक्योरिटी एन्ड मैनपावर सर्विसेज, एस. आई. एस. सिक्योरिटीज लिमिटेड, उर्वधरा एग्रो नियोजक कंपनी के प्रतिनिधि एवं मुफ्त प्रशिक्षण एवं रोजगार के लिए सरीथा विद्या निकेतन एजुकेशनल सोसाईटी, तिरहुत समग्र विकास परिषद, एम्पावर प्रगति, महानदी एजुकेशन सोसाईटी, सत्य सलूजा लिटरेसी फाउंडेशन, शक्ति इंफोटेक प्रा. लिमिटेड, जेआईटीएम स्किल्स प्रा. लिमिटेड, विजन इंडिया मार्ग, एस एस एल सी आदि ट्रेनिंग सेंटर के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। रोजगार मेले में कुल 1219 प्रतिभागियों का निबंधन किया गया। साथ ही साथ 234 युवक, युवतियों को सीधी भर्ती हेतु विभिन्न कंपनियों द्वारा चुना गया। स्वरोजगार के लिए दीन दयाल ग्रामीण कौशल्य योजना के लिए 463 एवं आरसेटी के प्रशिक्षण लिए 102 अभ्यर्थियों का चुनाव किया गया। मौके पर अतिथियों द्वारा पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर विषयगत प्रबंधक अविषेक आनन्द, नीरज सिन्हा, मनोज रंजन, विजय साहनी, संतोष, आशीष, संगीता, सोनल, प्रखंड परियोजना प्रबंधक ओसामा, नीलेश, अजय, आलोक, ब्रजेश, राजीव, नवीन, गोपाल, नमिता, वैधनाथ, विक्रमादित्य, आजीविका विशेषज्ञ आलोक, अखिलेश दीक्षित, खुशबू, जीविकाकर्मी गौतम, सुशांत, साहेब, रजनीश, देवेंद्र, बादल, चांदनी, रेणुका, लीलावती, प्रियंका, प्रेमलता, सुनीता, सुधा, सविता सहित जीविका दीदियां एवं कैडर बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट

