TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

मौसम वारिश से छतिग्रस्त फसलों की मुआवजे की मांग।


ताजपुर/समस्तीपुर।

 19 मार्च 2020। प्राकृतिक आपदा के रूप में बेमौसम वारिश से जिले के किसानों को कमर तोड़ दी है, जिससे किसानों को रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है। हर बार घाटे की मार झेल रहे किसानों ने सोंचा कि इस बार अच्छी फसल हुई है। अच्छी कीमत मिलने की उम्मीद थी, मगर कुदरत की मार ने किसानों के आगे मुसीबतें खड़ी कर दी हैं। सबसे अधिक आलू, सरसों, गेहूं, जौ इत्यादि फसल बर्बाद हुई है। वे मौसम वारिस से किसानों की  संकट देखते हुए भी.आई.पी. जिलाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को मोरवा विधान सभा क्षेत्र का दौरा किया एवं विभिन्न किसानों से



मिलकर उनके छतिग्रस्त फसलों का मुआयना किया।भारी नुकसान को देखते हुए छतिग्रस्त फसल की मुआवजे की मांग सरकार से की है, ताकि प्राकृतिक प्रकोप के आगे बेबश व हताश अन्नदाताओं को कुछ राहत मिल सके। साथ हीं कहा कि किसानों को फसल की क्षतिपूर्ति राजस्व रसीद के आधार पर न देकर बल्कि खेत में किसान के द्वारा की गई बुआई के आधार पर की जाए। वह किसान भी चिन्हित किए जाएं जो भूस्वामी से नकदी या अन्य शर्तों पर खेतों में खेती किए हैं। उन्हें भी नुकसान का मुआवजा मिले। मौके पर
राजन राय,रूपचंद राय,महेश सिंह, बालेश्वर सिंह,भोला सिंह, मुरारी चौरसिया,शम्भू राय,राजदेव राय, पप्पू सिंह,रामकुमार सिंह इत्यादि किसान सामिल थे।


समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट