कासगंज बस स्टैंड के पीछे गंगेस्वर कालोनी में आयेदिन भरी पड़ी रहती है गंदगी नहीं है नगरपालिका का कोई ध्यान।
कासगंज,
वैसे भी आये दिन बीमारियां पनप रही हैं जिसका सबसे बड़ा कारण गंदगी है वैसे सरकार जहां बीमारियों पर ध्यान देने के साथ साथ गंदगी को संज्ञान में लेते हुए नगर पालिका को सतर्क करे और गंदगी पर जोर दे तो शायद गंदगी के कारण फैलने वाली बीमारियों में सुधार हो सकता है।
वहीं कासगंज के गंगेस्वर कालोनी में इतनी गंदगी पनप रही है कि सुअरों ने अपना अड्डा बना लिया है। जिसके कारण लोगों को बहुत तकलीफें झेलनी पड़ रही है । आये दिन गन्दगी के कारण लोग बीमार पड़ रहे हैं। यहां की जनता का कहना है कि नगर पालिका कासगंज और कासगंज चेयरमैन को भी अवगत कराया था पर कोई सुनवाई नहीं हुई ।
बीते दिनों इसी कॉलोनी की बारदात सामने आई थी कि गंदगी के कारण सुअरों का जमाबड़ा होने से एक बच्चे को सुअरों ने मौत के घाट उतार दिया था बाबजूद उसके भी नगरपालिका ने कोई ध्यान नहीं दिया। अब देखना ये है कि नगर पालिका लोगों की इस परेशानियों पर कितना ध्यान दे पाती है।
ब्यूरो रिपोर्ट आजतक24न्यूज

