बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ का भूख हड़ताल स्थगित,पूर्णतालाबन्दी एवम कोरना वाइरस से बचाव गांव मुहल्ला जाकर करेंगे शिक्षक
समस्तीपुर ।
21 मार्च 2020 । बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ भवन समस्तीपुर में पूर्णतालाबंदी,अनिशिचतकालीन हड़ताल तथा मूल्यांकन वहिष्कार डॉ बालो यादव की अध्यक्षता में जारी रहा। सभा के मंच संचालन अनुमंडल सचिव रोसड़ा के राम मनोहर दास ने किया । राज्य मूल्यांकन परिषद के अध्यक्ष शाह जफर इमाम ने सभी हड़ताली शिक्षक/शिक्षिका को सम्बोधित करते हुए कहा कि कोरोना वायरस जैसे भयानक महामारी से बचाव के लिए माननीय प्रधानमंत्री जी के आवाहन पर हमारे सभी सदस्य जनता कर्फ्यू का समर्थन करते हुए सहयोग करेंगे। किन्तु हमारा अनिश्चितकालीन हड़ताल, पूर्णतालाबंदी, और मूल्यांकन कार्यो में असहयोग पूर्ववत रहेगा। वक्ताओं ने बिहार सरकार के द्वारा नियोजित शिक्षकों पर "जनता के राय" जानने के लिए बिहार के
खुपिया शाखा को नियुक्त करने की कार्यवाही को शिक्षकों को नीचा दिखाने की साजिश करार दी गईं। _बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ जमाल रोड पटना के सचिव मंडल की फैसला के अनुसार यह निर्णय लिया गया कि 23 मार्च 2020 से 31 मार्च 2020 तक जि यज्ञला मुख्यालय में चलाया जाने वाला भूख हड़ताल कार्यक्रम बतौर सावधानी और सतर्कता के स्थगित रहेगा। सभी सदस्य अपने अपने गाँव, मुहलल्ले अथवा अपने विद्यालय के पोषक क्षेत्र में पांच की संख्या में संघ के बैनर के साथ खुद बचाव करते हुए, जन जागरण अभियान चलाएंगे। जनता के बीच सनेटाइज़र, मास्क, साबुन, नेपकिन आदि का वितरण करेंगे।_
_वही जिलाकार्यसमिति सदस्य *नदीम खान* सभी उपस्थिति भाइयो बहनों को कोरना से बचाव के लिए भिन्न-भिन्न प्रकार के कोरोना के लक्षण और उसके बचाव पर परिचर्चा की साथ ही उन्होंने कहा कि जब जब सरकार का दमन चक्र किसी आंदोलनकरियो पर चलता है तो समझना चाहिए कि हम सफलता की ओर अग्रसर प्रमुख वक्ताओं में अरविंद तिवारी सहायक शिक्षक प्रजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय लालगंज मुज़फ़्फ़रपुर की निधन सरकार के दमनात्मक करवाई के कारण हुआ। संघ उनके निधन पर गहरी शोक व्यक्त करता है।_
_अन्य वक्ताओं में जिला अशोक कुमार शाह,डॉ संजय प्रसाद, कार्यसमिति सदस्य अरविंद दास अनुमण्डल सचिव नीतीश ने संबोधित किया।_
समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट
