कोरोना महामारी के मद्देनजर राजद कार्यकर्ताओं ने स्थगित किया तमाम कार्यक्रम
समस्तीपुर ।
राजद जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सहनी के निर्देश पर कोरोना वायरस की वजह से समस्तीपुर जिला के विभिन्न प्रखंडों में राजद द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रमो को भी फिलहाल स्थगित करने तथा अगामी 31 मार्च तक कर्पूरी आश्रम स्थित जिला राजद कार्यालय को बंद रखने का फैसला लिया गया है l
इस आशय की जानकारी देते हुए जिला राजद कार्यालय सचिव रोशन यादव ने बतलाया कि दुनिया के 165 देशों में कहर बरपाने के बाद कोरोना वायरस ने भारत में भी दस्तक दे दिया है l पूरी दुनिया में इससे मरनेवालों की संख्या 13 हज़ार पार कर चुकी है l वहीँ 3 लाख लोगों को इससे संक्रमित बताया जा रहा है l अब बिहार के सभी जिला मुख्यालयों को लॉक डाउन कर दिया दिया गया है l इसी आलोक में राष्ट्रीय जनता दल की ओर से एहतियाती कदम उठाये गए हैं l राजद कार्यकर्ता जागरूकता अभियान चला रहे है तथा मास्क व हैंड वाश वितरित कर रहे है l पार्टी के कार्यालय सचिव रोशन यादव ने कहा की 31 मार्च तक राजद के जिला कार्यालय को बंद रखने का निर्णय लिया गया है l उन्होंने कहा की कोरोना को लेकर सावधानी बरतने के लिए निर्णय लिया गया है l
समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट
