TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

भोपाल मध्यप्रदेश में जनता कर्फ्यू का असर सड़कों पर दिखा दुकानें तो खुलीं लेकिन लोग गायब रहे। सभी लोगो ने जनता कर्फ्यू का पालन करने का आग्रह किया।



भोपाल मध्यप्रदेश


 जनता कर्फ्यू में रविवार को पूरा भोपाल सुबह 7 से रात 9 बजे तक लॉक डाउन रहेगा। यानी लोग दिनभर अपने घरों में ही रहेंगे। हालांकि इमरजेंसी सेवाएं अलर्ट पर रहेंगी। दूध की दुकानें दिनभर खुली रहेंगी। इसके अलावा शहर के पार्क, संग्रहालय और मंदिर भी बंद रहेंगे। इधर प्रशासन ने भी लोगों से अपील की है कि बहुत जरूरी न हो तब तक घर से कतई न निकलें। क्योंकि कोरोना से लड़ना है तो घर पर ही रहना होगा। इधर, शनिवार को भी बाजारों में कम ही भीड़भाड़ थी। ध्यान दें....आज ये सेवाएं भी होंगी प्रभावित परिवहन-लो फ्लोर व मिनी बसें बंद रहेंगी। ओला- उबर भी बंद रहेगी।


ऑटो रिक्शा भी नहीं चलेंगे। आईएसबीटी, नादरा और हलालपुर, पुतली घर बस स्टैंड से बसें नहीं चलेंगी बाजार- न्यू मार्केट, दस नंबर, चौक बाजार, बैरागढ़, करोंद सहित नए और पुराने शहर के सभी बाजारों की दुकानें आज बंद रहेंगी। न्यू मार्केट व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष सतीश गंगराडे ने बताया कि मंगलवार तक बंद रखेंगे। कैट के प्रवक्ता विवेक साहू ने बताया कि मंगलवार तक चौक बाजार भी बंंद रहेगा। सब्जी-फल मंडी करोंद व नवबहार सब्जी और फल मंडी भी आज बंद रहेंगी। कराेंद मंडी 22 से 25 मार्च तक बंद रहेगी। बोट क्लब, वनविहार, शौर्य स्मारक सहित सभी पार्क बंद रहेंगे। गलियों में ठेले पर सब्जी बेची जा सकेगी। रेस्टोरेंट होटल बंद रहेंगे-रेस्टोरेंट, होटल, खाने-पीने की दुकानें भी तरह बंद रहेंगी। आॅनलाइन फूड डिलीवरी भी नहीं होगी। भोपाल स्टेशन पर जनता खाना मिलेगा।लोगों के सवाल... कलेक्टर के जवाब क्या जनता खुद बंद रखेगी या पुलिस भी बंद कराएगी। कलेक्टर तरुण पिथोड़े- जनता कर्फ्यू है। जनता खुद बंद रखेगी। दुकानें या बाजार खोलने की कोशिश हुई तो पुलिस व निगम बंद कराएंगे। क्या पूरे शहर में धारा 144 प्रभावी होगी। पूरे शहर में धारा 144 प्रभावी नहीं है। लेकिन पुलिस व नगर निगम की टीम लोगों से अपील करेगी की वे लोग घरों में रहें। लाउडस्पीकर लगी निगम की गाड़ियां शहर में घूमेंगी। सफाई होगी या नहीं। सुबह 8 बजे से पहले सफाईकर्मी सफाई करेंगे। पानी सप्लाई होगा या नहीं। निर्धारित समय पर ही पानी सप्लाई होगी। निगम ने व्यवस्था की है। 31 मार्च तक रेस्टोरेंट, होटल बंद ही रहेंगे।रेस्टोरेंट, होटल, आउटलेट्स अगले आदेश तक बंद ही रहेंगे। हालात के सामान्य होने तक संक्रमण रोकने के लिए ऐसा करना जरूरी है। 31 मार्च तक इसमें कोई ढिलाई नहीं मिल सकेगी। भोपाल में जनता कर्फ्यू का असर सड़कों पर दिखा दुकानें तो खुलीं लेकिन लोग गायब रहे। सभी लोगो ने जनता कर्फ्यू का पालन करने का आग्रह किया।

व्योरो रिपोर्ट सोनी राजपूत
भूपाल मध्य  प्रदेश