TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

PM मोदी की देश से अपील- कोरोना संकट में कोई काम पर ना आए तो सैलरी नहीं काटें


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस को लेकर जारी संकट के बीच आज देश को संबोधित करते हुए कहा देशवासियों से कई अपील की। इस दौरान उन्होंने उच्च आय वर्ग और व्यवसायियों से अपील की है कि अगर इस दौरान कोई काम पर नहीं आ पाए तो सैलरी नहीं काटें।
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि संकट के इस समय में मेरा देश के व्यापारी जगत, उच्च आय वर्ग से भी आग्रह है कि अगर संभव है तो आप जिन-जिन लोगों से सेवाएं लेते हैं, उनके आर्थिक हितों का ध्यान रखें। उनकी सैलरी नहीं काटें।
पीएम मोदी ने कहा कि मैं देशवासियों को इस बात के लिए भी आश्वस्त करता हूं कि देश में दूध, खाने-पीने का सामान, दवाइयां, जीवन के लिए ज़रूरी ऐसी आवश्यक चीज़ों की कमी ना हो इसके लिए तमाम कदम उठाए जा रहे हैं।


रिपोर्ट आजतक24न्यूज