अस्थायी जेल में शिफ्ट होंगे प्रोफेसर समेत 30 बंदी
प्रयागराज
सेंट्रल जेल नैनी में रखे गए 16 विदेशियों समेत 30 लोगों को अब गौहनिया में रीवा रोड पर स्थित ग्रीन फील्ड एकेडमी में शिफ्ट किया जाएगा। पुलिस-प्रशासन की टीम स्कूल को अस्थायी जेल बनाने में जुटी है। गुरुवार को आलाधिकारी निरीक्षण करने के बाद नैनी जेल से सभी 30 लोगों को यहां शिफ्ट करने का निर्णय लेंगे।
गौरतलब है कि मंगलवार को प्रोफेसर मो़ शाहिद समेत 30 लोगों को केंद्रीय कारागार नैनी भेजा गया था। जहां सभी को पुरानी महिला बैरक में अलग रखा गया। बुधवार को मुख्यमंत्री ने सभी को अस्थायी जेलों में रखने का आदेश दिया। इसके बाद यमुनापार में अस्थायी जेल के लिए स्थान की खोज शुरू हो गई।
देर शाम गौहनिया स्थित ग्रीन फील्ड एकडेमी स्कूल को अस्थायी जेल बनाने का निर्णय लिया गया। विद्यालय को सेनिटराइज कराया गया। एसडीएम व सीओ करछना संग एसपी यमुनापार मय दलबल के वहां पहुंच गए। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। पुलिस टीमों को लगाया गया। सीओ करछना आशुतोष तिवारी ने बताया कि अस्थाई जेल बनाने की तैयारी चल रही है। सुबह अधिकारी जायजा लेंगे, उसके बाद बंदियों को यहां शिफ्ट किया जाएगा। वहीं इस बारे में नैनी जेल के अधीक्षक एचबी सिंह का कहना है उनके पास शासन से कोई आदेश नहीं आया है, जब तक आदेश नहीं आता सभी बंदी जेल में ही रहेंगे।
महाविद्यालय को अस्थायी जेल बनाने का विरोध :
सेंट्रल जेल नैनी से प्रोफेसर समेत 30 लोगों को पहले हेमवती नंदन बहुगुणा पीजी कॉलेज में अस्थायी जेल बनाकर शिफ्ट करने की तैयारी थी। पुलिस व प्रशासनिक टीम पहुंची और महाविद्यालय को सेनिटाइज भी कर दिया गया, लेकिन आसपास के लोगों को भनक लग गई। कुछ ही देर में वहां सैकड़ों लोग जमा हो गए और विरोध करने लगे। जिस पर अफसरों ने इरादा बदल दिया।
रिपोर्ट मोहम्मद साबिर