मेला रामनगरिया के वैदिक क्षेत्र में आज विशाल ऋषि लंगर भंडारे का आयोजन
मेला रामनगरिया के वैदिक क्षेत्र में आज विशाल ऋषि लंगर भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों साधू सन्यासियों व कन्यायों एवं कल्प वासियों को प्रशाद वितरण किया गया।उससे पूर्व प्रातःकालीन यजुर्वेद परायण यज्ञ का आयोजन हुआ जिसमें अरविंद पांडेय व नरेंद्र वर्मा सपरिवार यजमान रहे।
यजमानों की ओर से आयोजित भंडारे में भारी भीड़ उमड़ी। सभी यजमानों को आशीर्वाद देते हुए आचार्य चंद्रदेव शास्त्री ने कहा की यज्ञ जीवात्मा के कल्याण का सर्वोत्तम साधन है यज्ञ के द्वारा मनुष्य की समस्त कामनाओं कामनाये पूर्ण होती है इसलिए सब मनुष्यों को श्रद्धापूर्वक यज्ञ करना चाहिये। आचार्य ओमदेव ने कहा मनुष्य को केवल अपने कल्याण के लिए नहीं सोचना चाहिए अपितु सबके कल्याण में ही अपना कल्याण समझना चाहिए। महावीर शास्त्री ने कहा कि मानव जन्म बड़ी मुश्किल से प्राप्त होता है इसे व्यर्थ गंवाना नहीं चाहिए। मध्यान्ह की सभा मे पंडित उदयवीर शास्त्री ने मधुर भजनों के द्वारा भागवत भक्ति का उपदेश किया। मधुबनी विहार से आये पंडित शिवनारायण आर्य ने मैथिली भाषा मे रामकथा का रसपान कराया जिसे सुनकर श्रोता भक्तिविभोर हो गए। बाल उपदेशक सुधांशू आर्य व उदिता आर्या ने भी प्रभु भक्ति के गीत सुनाए। कार्यक्रम में हरिदत्त द्विवेदी,सुरेश चंद्र,सुखदेव शुक्ला, अमित चतुर्वेदी,अजीत आर्य, शिशुपाल,छोटे सिंह,रेनू आर्या, शालिनी आर्या आदि उपस्थित रहे।