भारतीय जनता पार्टी का जनपद कासगंज में विशाल रोड शो,
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का हुआ विशाल रोड शो
जनपद कासगंज
जनपद कासगंज में भारतीय जनता पार्टी का विशाल रोड शो किया गया। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी देवेंद्र सिंह राजपूत के समर्थन के लिए रोड शो किया गया। जनपद में रोड शो के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह भी मौजूद रहे। रैली में शामिल काफी संख्या में भीड़ देखने को मिली। रोड शो की शुरुआत भाजपा कार्यालय से शुरू हुई। भाजपा के सभी समर्थकों ने भारतीय जनता पार्टी व जय श्रीराम के नारे लगाए।
भारतीय जनता पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं के साथ BJP कार्यालय से शुरू हुआ रोड शो।
साथ में भाजपा के 100 विधानसभा क्षेत्र कासगंज से प्रत्याशी देवेंद्र सिंह राजपूत एवं भाजपा जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे साथ ही काफी मात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ मौजूद रही। कासगंज सोरों गेट पुलिस चौकी से शुरू होकर घंटाघर होते हुए प्रभु पार्क पर रोड शो समाप्त हुआ। मुख्य बाजार में व्यापारियों एवं अन्य मतदाताओं से भी की भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
रिपोर्ट-RK वर्मा