TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

योगी 2.0 शपथ ग्रहण: झालरों से दमके राजधानी के मंदिर, पूरे दिन बंटेगा प्रसाद

 सीएम योगी आदित्यनाथ और मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण के चलते नगर निगम ने राजधानी के 31 बड़े मंदिरों को भव्य सजाया है। यहां एलइडी स्ट्रिप, बिजली झालरें लगाई गई हैं तो आज फूल मालाओं से सजाया जाएगा। पूरे दिन यहां प्रसाद भी बांटा जाएगा।


नगर आयुक्त अजय द्विवेदी ने बताया कि कुल 31 मंदिरों की साज-सज्जा हो रही है। शनि देव मंदिर क्लार्क अवध के पीछे, दुर्गा जी मंदिर कुंडरी रकाबगंज, मनकामेश्वर मंदिर, हनुमान सेतु मंदिर, मोनी बाबा मंदिर आलमबाग, कोणेश्वर मंदिर, महादेव बुद्धेश्वर मंदिर, भूतनाथ मंदिर समेत 31 मंदिर सजाए गए हैं।