TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

शादी के बाद पहली बार मायके आई दुल्हन की इस हरकत ने किया सभी को परेशान, परिवार वाले लगाने लगे दौड़, जानें पूरा मामला 

 शादी के बाद ससुराल में दूल्हा और दुल्हन के अनेक किस्से आपने सुने होंगे, लेकिन इस बार जो हुआ उसे सुनकर मानो सभी के पैरों तले से जमीन ही खिसक गई हो। बचपन से अपने ननिहाल में रह रह गई युवती की कुछ दिन पहले ही शादी हुई थी। शादी के बाद वह विदा होकर अपनी ससुराल चली गई। शादी के 10 दिन बाद दुल्हन के मामा उसे लेने के लिए भांजी की ससुराल पहुंचे।


भांजी को विदा कराकर वह वापस भांजी को घर लेकर आ गए। अगले ही दिन भांजी ने ऐसा कांड कर दिया कि सभी हैरान रह गए। आमतौर पर लोगों ने दुल्हन को शादी के बाद ससुराल से गायब होते सुना था, लेकिन यहां तो मायके से ही दुल्हन गायब हो गई। काफी खोजबीन की गई लेकिन कुछ भी पता नहीं चला। परिजनों ने पड़ोस में रह रहे अपने एक रिश्तेदार पर विवाहिता को भगा ले जाने का आरोप लगाया है।