निकायकर्मियों को ऑनलाइन जानकारी न देना पड़ेगा भारी, मिलेगी ऐसी सजा
मानव संपदा पोर्टल पर एक बार फिर से कर्मियों द्वारा दी गई जानकारी का परीक्षण शुरू हो गया है। स्थानीय निकाय निदेशालय यह पता लगा रहा है कि कितने कर्मचारी ऐसें हैं जिन्होंने अपना पूरा ब्योरा ऑनलाइन नहीं किया है। ऐसे कर्मियों को चिह्नित किया जा रहा है। तबादला करते वक्त ऐसे अधिकारियों और कर्मचारियों को दूर-दराज के इलाकों में कम महत्व वाले पदों पर तैनाती दी जाएगी।
प्रदेश में मौजूदा समय 734 निकाय हैं। राज्य सरकार ने सभी सरकारी विभागों में मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से तबादले की अनिवार्यता की है। मानव संपदा पोर्टल पर कर्मियों को अपने बारे में पूरी जानकारी स्वयं ऑनलाइन करना है। इसके आधार पर तबादले के समय अधिकारियों और कर्मचारियों से उनसे उनका विकल्प मांगा जाएगा। विकल्प के आधार पर देखा जाएगा कि कौन से कर्मी बेहतर काम कर रहा है। बेहतर काम करने वाले कर्मचारी को उसके मनचाहे स्थान पर तैनाती दी जाएगी।