TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

बिहार-झारखंड के इंटर स्टेट गिरोह ने कंगन ज्वेलर्स से लूटे थे 30 लाख के जेवर

 रांची पुलिस ने वर्दवान कंपाउंड राजस्थान गली स्थित कंगन ज्वेलर्स में 30 लाख के जेवरात की लूटपाट के मामले का खुलासा कर लिया है। पुलिस ने इस वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक अपराधी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

पुलिस की जांच में यह बात सामने आयी है कि पकड़े गए अपराधी पेशेवर हैं और बीते 15 सालों से लूटपाट, डकैती जैसे आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। रांची समेत झारखंड के कई जिलों के अलावा बिहार में भी गिरोह के सदस्यों ने दर्जनों वारदातों को अंजाम दिया है। पूछताछ में आरोपी रूपेश ने पुलिस को बताया कि गिरोह के साथियों से कंगन ज्वेलर्स में लूटपाट करने से मना किया था। 



इसके बावजूद यहां लूटकांड कर गलती की। इसी वजह से पकड़े गए। रूपेश ने कहा कि कंगन ज्वेलर्स में 15 दिन से गिरोह के सदस्य लगातार रेकी कर रहे थे। इसके बाद लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। प्रेसवार्ता में मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने कहा कि गिरोह के सदस्य कई जिलों में हुई लूटकांडों में पकड़े नहीं जाने से रांची पुलिस को चुनौती देने के लिए लालपुर इलाके को चुना। लेकिन पुलिस की टीम ने चार को दबोच लिया। एसएसपी ने बताया कि इस गिरोह का सरगना पलामू के डालटनगंज निवासी सौरभ कुमार है। वही लूटपाट की पूरी प्लानिंग करता है।