TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

दूल्‍हे के घरवालों ने अचानक शादी से कर दिया इनकार, तब पुलिस ने संभाली बात; बसा दुल्‍हन का घर 

 गोरखपुर के गगहा इलाके में शादी के दिन अचानक दूल्हा पक्ष ने बारात लेकर आने से मना कर दिया। मामला थाने तक पहुंचा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शादी में आए रिश्तेदारों से बातचीत की। दुल्हन के दूर के रिश्ते का एक युवक शादी को तैयार हो गया और उसी मंडप में शादी करा दी गई। पुलिस ने दुख के माहौल को खुशी में तब्दील कर दिया। पुलिस की इस पहल की खूब सराहना हो रही है।


पुलिस के अनुसार गगहा थाने के तिहरा खुर्द निवासी फेंकू प्रजापति ने अपनी बेटी की शादी बेलीपार के महेवा गांव निवासी रामेश्वर प्रजापति के बेटे दिनेश से तय की थी। बुधवार को शादी थी। बारात के स्वागत और शादी की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। मंडप सज चुका था। अचानक शाम 7 बजे फेंकू के पास दूल्हे के घरवालों का फोन आया कि वे लोग बारात लेकर नहीं आ रहे हैं और शादी नहीं करेंगे। पुलिस के अनुसार मामला कुछ लेनदेन का था। सूचना पर तत्काल एसओ गगहा संजय सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दोनों पक्षों से बातचीत की। पुलिस ने दोनों पक्षों के साथ ही शादी में आए दुल्हन के रिश्तेदारों से बात शुरू की।