कासगंज में तंत्र क्रिया करता था होमगार्ड, महिलाओं से बनाता था अवैध संबंध
कासगंज। अवैध संबंधों में हत्या का शिकार हुए होमगार्ड बुधसेन के कारनामों का चिट्ठा भी पुलिस पूछताछ में सामने आया है। होमगार्ड बुधसेन तंत्र क्रिया करता था और अपनी समस्या लेकर पहुंचने वाली
महिलाओं से अवैध संबंध बनाता था। कई महिलाओं से उसके अवैध संबंध थे। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि काली नदी के किनारे तंत्र प्रक्रिया के लिए उसने एक थान बना रखा था। पति के उत्पीड़न से तंग और बच्चा न होने की समस्या लेकर तमाम महिलाएं पहुंचतीं थीं।