TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

सरकारी कर्मचारियों का बढ़ेगा महंगाई भत्ता! CM पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में 12 मई की कैबिनेट बैठक में होगा फैसला 

 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में गुरुवार को कैबिनेट बैठक होने जा रही है। इस पर कर्मचारियों को मंहगाई भत्ता देने के साथ ही अस्पतालों के आउटसोर्स कर्मचारियों को दोबारा रखने पर फैसला हो सकता है। पूर्वाह्न 11 बजे से सचिवालय स्थित विश्वकर्मा बिल्डिंग के हाल में यह बैठक शुरू होगी।



कर्मचारियों के तीन फीसदी महंगाई भत्ता देने संबंधित फाइल को वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल मंजूरी दे चुके हैं। माना जा रहा है कि सीएम इसे कैबिनेट बैठक में रख सकते हैं। कर्मचारियों को जनवरी से डीए दिया जाना है। सरकार डीए का चार माह का एरियर कर्मचारियों के खातों में जबकि मई माह से नकदीकरण दे सकती है।