TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की ओर से मिशन शक्ति 4.0 के अंतर्गत महिलाओं से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी योजना का अधिकतम लाभ दिलाए जाने के उद्देश्य से कार्यक्रम चलाए जा रहे है। जनपद में 4 जुलाई को 11:30 बजे कलेक्ट्रट सभागार में सोमवार को महिला जन सुनवाई होगी। इसकी अध्यक्षता माननीय सदस्या उपाध्यक्ष अंजू चौधरी करेंगी।

 कलेक्ट्रट सभागार में लगेगा शिविर 


मिशन शक्ति के 4.0 



कासगंज, 02 जुलाई 2022।


उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की ओर से मिशन शक्ति 4.0 के अंतर्गत महिलाओं से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी योजना का अधिकतम लाभ दिलाए जाने के उद्देश्य से कार्यक्रम चलाए जा रहे है। जनपद में 4 जुलाई को 11:30 बजे  कलेक्ट्रट सभागार में सोमवार को महिला जन सुनवाई  होगी। इसकी अध्यक्षता माननीय सदस्या उपाध्यक्ष अंजू चौधरी करेंगी।




महिला कल्याण अधिकारी रितु यादव ने बताया सोमवार को  मिशन शक्ति के अंतर्गत बालिकाओं को उनके अधिकारों के लिए सशक्त किया जाएगा, व महिलाओं से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन कराए जाएगा। शिविर में उपस्थित  सैनिटाइजेशन कार्य कराए जाने एवं नियम अनुसार कोरोना टीकाकरण कराए जाने के लिए जागरूक किया जाएगा।


 शिविर में जनपद की ऐसी महिलाएं जो किसी भी प्रकार की प्रताड़ना उत्पीड़न अथवा घरेलू हिंसा से पीड़ित है तो त्वारित न्याय हेतु एवं महिलाओ से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हेतु उक्त जागरूकता शिविर तथा जनसुनवाई में अपनी समस्या के विवरण सहित उपस्थित हों।