किसानों,मजदूरों और गरीबों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की 120 वीं जयंती के उपलक्ष में किसान मजदूर सभा का आयोजन
जनपद कासगंज-
कहा जाता है कि जब किसी पर कोई विपत्ति आती है तो कोई ना कोई ऐसा मसीहा निकल कर आता है जो हर परेशानी में साथ देने और परेशानियों से उभारने का हौसला देता है। ऐसा ही एक मसीहा किसान , मजदूरों , असहायों के लिए निकलकर आया था वो मसीहा कोई और नहीं बल्कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह थे। जो हमेशा किसानों के हित में लड़े। वहीं किसानों व उनके चहेतों ने उनकी यादों को ताजा कर 120 वीं जयंती का आयोजन किया।
जनपद कासगंज में चौधरी चरण सिंह की जयंती का भव्य आयोजन किया गया ,यह आयोजन नगर पंचायत बिलराम के मोहल्ला काजी में राष्ट्रीय लोकदल राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद मा0 चौधरी जयंत सिंह के निर्देशानुसार किसानों के मसीहा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय चौधरी चरण सिंह की 120 वीं जयंती के उपलक्ष में राष्ट्रीय लोकदल द्वारा चलाए जा रहे उत्तर प्रदेश मे किसान , मजदूर जन जागरण सप्ताह में आगरा से चलकर जनपद कासगंज के नगर पंचायत विलराम में पहुंचे पर मुख्य अतिथि के रूप में बृजेश चाहर क्षेत्रीय अध्यक्ष ब्रज क्षेत्र राष्ट्रीय लोकदल उत्तर प्रदेश, विशिष्ट अतिथि के रूप में राकेश कुमार जिला महासचिव राष्ट्रीय लोकदल जनपद आगरा, सुनील कुमार वरिष्ठ नेता राष्ट्रीय लोकदल उत्तर प्रदेश का कार्यवाहक जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल जनपद कासगंज आसमा वारसी के नेतृत्व में किया गया।
फूल मालाओं तथा सोल और छवि चित्र भेटकल भव्य स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से उपस्थित कार्यवाहक जिलाध्यक्ष आसमा वारसी, कार्यवाहक नगर अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ कासगंज मेहरूनिसा, शहाबुद्दीन अब्बासी, आमिर अब्बासी, बॉबी वारसी ने मुख्य रूप से स्वागत किया। मुख्य अतिथि बृजेश चाहर क्षेत्रीय अध्यक्ष ब्रज क्षेत्र राष्ट्रीय लोकदल उ.प्र ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय चौधरी चरण सिंह, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल श्रद्धेय चौधरी अजित सिंह के छवि चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्य अतिथि बृजेश चाहर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय लोकदल राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्य सभा सांसद मा0 चौधरी जयंत सिंह किसानों, कामगारों, मजदूरों, व्यापारियों की हक हकूूक की लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक लड़ने का कार्य कर रहे हैं और जब से केंद्र तथा उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है व्यापारी , नौजवान पूरी तरह से उत्पीड़न लगातार हो रहा है ना रोजगार है और महंगाई दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। वही कार्यक्रम मैं मुख्य रूप से उपस्थित शाहरुख, सलामुद्दीन, साविर, जरीना, तरन्नुम, नबाब, श्याम, बाबू, जुबेर, सिराजुद्दीन सैफी, किसन सैनी, ज्ञान सिंह गोतम, अंजुम रूमानी सहित आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।