TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में गप शप लंच का आयोजन

 

महिलाओं को अधिकारों के प्रति किया जागरूक 



 जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देश पर ब्लॉक कासगंज आंगनबाड़ी केंद्र नगला पट्टी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में  - गप शप लंच  कार्यक्रम आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया ।



महिला कल्याण अधिकारी रितु यादव ने गपशप लंच में महिलाओं को उनके अधिकारों व समाज में फैली कुरीतियों, महिला शोषण ,कन्या भ्रूण हत्या ,बाल श्रम ,घरेलू हिंसा, आदि के प्रति जागरूक किया। इसके साथ ही महिला कल्याण विभाग द्वारा चलाई जा रही समस्त योजनाओं के बारे में जानकारी दी।  बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, कोविड-19, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य, विधवा पेंशन,हेल्पलाइन नंबर आदि सभी से अवगत कराया गया। कार्यक्रम के अंत में गपशप के साथ ही लंच किया गया।








कार्यक्रम में काउंसलर मनीषा पाठक,  महिला कल्याण विभाग की जिला समन्वयक रुचि यादव, जिला समन्वयक पूजा चौहान, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रही