कलेक्टर ने किया मतदान केन्द्रों का निरीक्षण
मध्यप्रदेश
**त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन का प्रथम चरण हुआ संपन्न**
*प्रथम चरण में रायगढ़, घरघोड़ा, धरमजयगढ़ एवं तमनार विकासखण्डों में हुआ मतदान**
रायगढ़, 28 जनवरी 2020/ कलेक्टर श्री यशवंत कुमार ने त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के प्रथम चरण में मतदान का निरीक्षण किया। प्राथमिक शाला पण्डरीपानी (पूर्व)मतदान स्थल पहुंचे। केन्द्र में उन्होंने मतदान कर्मियों से डाले जा चुके मतदान प्रतिशत की जानकारी ली तथा मतगणना के संबंध में आवश्यक निर्देश भी दिए। उन्होंने मतदाताओं, मतदान अभिकर्ताओं से भी चर्चा की। इसके पश्चात कलेक्टर श्री यशवंत कुमार प्राथमिक शाला लोईंग के मतदान केन्द्र पहुंचे तथा वहां बनाये गये तीन बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान मतदाताओं की अधिक संख्या को देखते हुए निर्वाचन के सुगम संचालन हेतु रिजर्व में रखे गए मतदान कर्मियों को वहां संलग्न करने के निर्देश एसडीएम रायगढ़ श्री आशीष देवांगन
को दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह भी साथ रहे तथा उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था में तैनात जवानों को मतगणना के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, डिप्टी कलेक्टर श्री युगल किशोर उर्वशा व सीईओ जनपद पंचायत रायगढ़ श्री सागर सिंह उपस्थित रहे।. व्योरो रिपोर्ट सोनी राजपूत