TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

ग्राम पंचायत की जनता का रुपया प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी मिलकर कर रहे गोलमाल



नवाबगंज फर्रुखाबाद
विकासखंड नवाबगंज के गांव कुतुबुद्दीन पर में प्रधान संजीव यादव ग्राम विकास अधिकारी सुनील कुमार जनता का रुपया अपनी मनमानी से ग्राम विकास करवा रहे हैं जिस पर जिला प्रशासन किसी प्रकार की देखरेख करते हुए नजर नहीं आ रहा है गांव में अपनी मनमानी से कार्य कर रहे हैं आज गांव में सीसी गली बन रही है जिस पर 2 इंच मसाला डाला जा रहा है इससे पहले भी गांव में विकास हुआ है उसमें गांव वालों का कहना है किअपने मनमानी तरह से ग्राम विकास अधिकारी व प्रधान मिलकर जनता का पैसा गोलमाल कर रहे हैं जनता में किसी प्रकार का ठीक तरह से विकास करते नजर नहीं आ रहे हैं गांव में शौचालय बनाए गए हैं वह शौचालय चेहरा देखते हुए अपने पार्टी के लोगों के शौचालय बनवाए हैं प्रधान दबंगई गुंडई के बल पर ग्राम पंचायत का पैसा अपनी नियत से अपने





काम में लगाते नजर आ रहे हैं और गांव में जो लोग उनके करीबी हैं उन्हीं का विकास करवा रहे हैं शौचालय की बात करें तो गांव वालों का कहना है अपने लोगो को देखकर हीशौचालय बनवाए गए हैं गांव में किसी के शौचालय बने हैं तो एक ही गड्ढा खुदवाया गया है तो किसी में कोई गड्डा भी नहीं है और गांव में कुछ ऐसे लोग हैं कि आभी तक उन लोगों के शौचालय नहीं बनवाए गए हैं और कागजों में सभी गांव की जनता के शौचालय बन चुके हैं लेकिन अभी तक 20 प्रतिशत ऐसे लोग हैं जिनके अभी तक शौचालय नहीं बनवाए गए हैं कागजों में बन चुके हैं लेकिन अपनी मनमानी तरह से ही शौचालय बनवाए गए हैं सरकार शौचालय पर जो धनराशि देती है उसमें आधा पैसा ही शौचालय में लगा कर के शौचालय बनवाए गए हैं और जब गांव की जनता प्रधान से व प्रधान सचिव से रुपए मांगते हैं की हम अपना शौचालय स्वयं बनवा करके तैयार कर लेंगे मुझे पैसा डलवा दिया जाए तब यह लोग उनको धमका देते हैं और अपने मनमानी तरह से शौचालय बनवाते कुछ शौचालय ऐसे हैं जिनमें कोई गड्ढा ही नहीं खुदा गया है गांव वालों का कहना है की गांव में कुछ ऐसे काम करवाए गए हैं एक बार काम हुआ है और दो वित्तीय वर्ष में पैसा निकाला गया है एक काम को दो दो बार दिखाया गया है और जनता को गुमराह करते हुए सरेआम प्रधान व प्रधान सचिव रुपए काटने में लगे हुए हैं जिस पर जिला प्रशासन कोई भी कार्रवाई करते हुए नजर नहीं आ रहा है जो गली बनने लायक है उनमें कार्य नहीं करवाया जा रहा है


ब्यूरो रिपोर्ट
आज तक 24 न्यूज़
परिमाल सिंह