TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

बच्चों को बंधक बनाने के मामले में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए

मोहम्दाबाद फर्रुखाबाद।


 बच्चों को बंधक बनाने के मामले में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए शातिर अपराधी सुभाष बाथम की पत्नी रुवी की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई की जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मालूम हो की पुलिस ने बीती रात कोतवाली मोहम्मदाबाद के ग्राम करसिया निवासी सुभाष को मुठभेड़ में मार गिराया। तभी गुस्साए ग्रामीणों ने सुभाष की पत्नी की जमकर पिटाई की पुलिस ने घायल रुवी को ग्रामीणों से बचाकर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।
हालत गंभीर होने के कारण डॉ सर्वेश यादव ने घायल महिला को सैफई अस्पताल के लिए रेफर कर दिया सैफई ले जाते समय रास्ते में रुवी की मौत हो गई। उसके शव को वापस लोहिया अस्पताल ले जाया गया शव लोहिया अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। बीती रात कानपुर रेंज के आईजी



मोहित अग्रवाल के घटनास्थल पहुंचने पर पुलिस सक्रिय हुई थी। आईजी ने जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल मिश्र के साथ के साथ बच्चों को छुड़ाने की रणनीति बनाई।
पुलिस ने सुभाष के मकान के पीछे वाले गेट से घुसने का प्रयास किया तभी सुभाष ने पुलिस के ऊपर गोली चलाई पुलिस की जवाबी गोली में सुभाष मारा गया। पुलिस ने घर में बंधक बनाए गए सभी 23 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। इससे पूर्व सुभाष ने पुलिस को बम से बच्चों को भी उड़ाने की धमकी दी थी सुभाष कि इसी धमकी के बाद पुलिस ने उसे मारने की रणनीति बनाई।
पुलिस को सुभाष 315 बोर की राइफल कारतूस खोखा तमंचा व देसी बम मिले हैं। शासन स्तर से शातिर सुभाष को मारकर बच्चों को सकुशल बचाने वाली पुलिस टीम को 10 लाख का इनाम देने की घोषणा की गई है।
ब्यूरो रिपोर्ट शैलेन्द्र वर्मा सोनू राजपूत की रिपोर्ट