TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

सेवानिवृत्त शिक्षक को दी भावभीनी बिदाई

समस्तीपुर

अब्दुल कादिर




समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड के अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय सारंगपुर पश्चमी में  सेवनिवित शिक्षक मदन मोहन मालवीय के सेवनिवित पर सोमवार को बिदाई समारोह का आयोजन किया गया।इस अवसर पर बिभिन्न शिक्षकों ने कहा कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय सारंगपुर पश्चमी में लगातार 8 वर्षो तक मालवीय जी ने अपनी सेवा दी है।वक्ताओं ने कहा कि वे बच्चे के विकास में इनका योगदान सराहनीय रहा है।मालवीय जी के द्वारा 8 वर्षों की सेवा काल में किये कार्यों के


बारे में प्रशंसा करते हुये इनके कार्यकाल से जीवन मे सीख लेने की बाते कही।श्री मालवीय जी  विद्यालय में सहायक शिक्षक के रूप में योगदान लेने के बाद लगभग 3 वर्ष तक प्रधानाध्यापक के पद पर रहते हुए बिद्यालय हित मे बेहतर कार्य किये है।सेवानिवृत्त होने के अवसर पर शिक्षकों ने उन्हें मिथिला की परंपरा अनुसार,अंगवस्त्र,चादर, माला पाग से सम्मानित किया।वंही समारोह में




सुमन कुमार झा,सरपंच रितु कुमारी,रामचंद्र राय,बड़े लाल साहनी, वासुदेव साहनी, मनोज राय, राम नरेश साहनी, लालकृष्ण साहनी, शैलेश कुमार झा, कामेश्वर पंडित, रेनू रानी, प्रेम कुमारी समारोह की अध्यक्षता मुखिया बरेलाल सहनी एवं मंच संचालन मो अब्बास ने किया।