TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

लम्बे इंतजार के बाद जिले में भागीरथी स्वच्छता का संदेश लेकर गंगा यात्रा का आगमन हो गया

फर्रुखाबाद।


लम्बे इंतजार के बाद जिले में भागीरथी स्वच्छता का संदेश लेकर गंगा यात्रा का आगमन हो गया। जिसका जनपद की सीमा पर जोरदार स्वागत किया गया।
जिले की सीमा पर गुजरपुर पमारन पर गंगा यात्रा के पंहुचने का समय लगभग 4:30 रखा गया था। निर्धारित समय से भाजपा कार्यकर्ता स्वागत के लिए स्वागत द्वारा पर पंहुच गये थे। लेकिन जैसे-जैसे घड़ी की सुई आगे बढ़ी वैसे ही वैसे कार्यकर्ताओं की बेचैनी बढने लगी।



लेकिन देर शाम तक गंगा यात्रा के ना आने पर कार्यकर्ता मायूस दिखे। तकरीबन 8 बजे डीएम-एसपी व प्रभारी मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा यात्रा की अगुबानी करने के लिए पंहुचे। चारो विधायक भोजपुर विधायक नागेन्द्र सिंह, अमर सिंह खटिक, सुशील शाक्य आदि के साथ ही अन्य भाजपा नेता स्वागत द्वारा पर डटे रहे। कार्यकर्ता मोबाइल के जरिये यात्रा की लोकेशन लेते रहे।
अपने निर्धारित समय से लगभग 6 घंटे बिलम्ब से लगभग 9:50 पर गंगा यात्रा का रथ गुजरपुर पमारान में दाखिल हो गया । जिसका स्वागत किया गया।
ब्यूरो रिपोर्ट शैलेन्द्र वर्मा सोनू राजपूत की रिपोर्ट