TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

अनीस राजा को रायबरैली मे गिरफ्तार किये जाने पर सपाईयों में उबाल



*मंसूर अली पार्क के प्रोटेस्ट में शामिल होने आ रहे मुलायम सिंह युथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा रायबरैली मे गिरफ्तार*
*सुभाष चौराहे पर सपाईयों ने सड़क जाम कर दिया धरना*

मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा को रायबरैली मे गिरफ्तार किये जाने की खबर पर  सपाईयों ने सुभाष चौराहे पर योगी सरकार पर जमकर हमला बोला। समाजवादी पार्टी के महानगर प्रवक्ता सै०मो०अस्करी ने बताया अनीस राजा प्रयागराज में कई कार्यक्रमों मे भाग लेने के साथ मंसूर अली पार्क मे एनआरसी एनपीआर और सीएए के खिलाफ चल रहे धरने मे भी जाने वाले थे।प्रशासन ने अभिव्यक्ति कि आज़ादी को अपने पुलिसया दमन से रोकने का कार्य किया।जिसकी प्रतिक्रया मे बड़ी संख्या में सपा





कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौराहे पर उनकी रिहाई की मांग करते हुए धरना दिया।देव बोस,शिव यादव,शान यदूवंशी के नेत्रित्व में सपाई सुभाष चौराहे पर योगी तेरी तानाशाही नहीं चलेगी नहीं चलेगी ,योगी जब जब डरता है पुलिस को आगे करता है जैसे नारे लगा कर विरोध जताया।धरना प्रदर्शन के दौरान अनीस राजा को रायबरैली पुलिस द्बारा रिहा करने और उनहे



लखनऊ वापिस भेजने की खबर मिलने पर धरना समाप्त कर दिया गया।वहीं समाजवादी पार्टी के निर्वतमान महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन ने यूथ विंग मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा को रायबरैली में गिरफ्तार करने पर उत्तर प्रदेश सरकार की दमनकारी नीति की आलोचना करते हुए कहा की मुख्यमंत्री जी सपा के बढ़ते जनाधार से खौफज़दा है।एनपीआर एनआरसी और सीएए के खिलाफ समाजवादी पार्टी पुरी तरहा महिलाओं के साथ है अनीस राजा की गिरफ्तारी सरकार की हताषा को दर्शाता है।सुभाष चौराहे पर प्रदर्शन करने वालों में देव बोस,शिव यादव,शान यदुवंशी,साक़िब फारुक़ी,बच्चा पासी,मनोज बाबा,इमरान खान,मारुफ खान,गुलाब यादव,पिन्टू,विशाल सिंह,सत्यवेन्द्र सिंह आज़ाद,जितेन्द्र सिंह,नितिन यादव,आशीष पाल,अंकित यादव,अजय सिंह,राकेश सिंह आदि मौजछद थे।

भवदीय
सै०मो०अस्करी
*रिपोर्ट मोहम्मद साबिर प्रयागराज*