भाजपा और आरएसएस का असली निशाना, मनुस्मृति को देश का संविधान बनाना, गरीबों का अधिकार, आरक्षण छीनना है -राम कुमार
भाकपा माले का कल्याणपुर प्रखंड स्तरीय कार्यशाला संपन्न, NRC /CAA /NPR के खिलाफ 25 फरवरी को पटना चलो! पटना भरो!! नारा के साथ कल्याणपुर प्रखंड से हज़ारों हजार की संख्या में छात्र नौजवान व मजदूर किसानों की भागीदारी कराने का लिया गया निर्णय।
समस्तीपुर बिहार। 13 फरवरी!
भाजपा - आरएसएस का असली निशाना देश का संविधान है, वे मनुस्मृति को संविधान बनाना चाहता है, जब देश आज भीषण आर्थिक मंदी के दौर में है, NRC /CAA /NPR का पूरा मामला देश की जनता के जीवन से जुड़े सम्पूर्ण मुद्दों पर पर्दा डालने का काम कर रहा है। उसी दौर में, सस्ती शिक्षा और रोजगार की मांग कर रहे छात्र - नौजवानों पर कभी पुलिस से हमले करवाई जा रहे हैं तो कभी गुंडों से, रोजगार 45 बर्षों के न्यूनतम स्तर पर है, लोगो का क्रय क्षमता 40 बर्षों के न्यूनतम स्तर पर हैं
बेरोजगारों का राष्ट्रीय रजिस्टर बनाने की जरूरत है (नेशनल रजिस्टर ऑफअनइमपलायड) NRU बनाने की, लेकिन सरकार NRC /CAA /NPR के आग में हिन्दुस्तान को झोंकना चाहते हैं। जिससे छात्र - नौजवान कत्तई बर्दाश्त नहीं करेगा। उक्त बातें भाकपा माले प्रखंड स्तरीय कार्यशाला में बतौर पर्यवेक्षक संबोधित करते हुए भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य सह इनौस जिला अध्यक्ष कामरेड राम कुमार ने कहा। कल्याणपुर पैक्स गोदाम पर आयोजित भाकपा माले कल्याणपुर प्रखंड स्तरीय कार्यशाला की अध्यक्षता भाकपा माले प्रखंड सचिव कामरेड दिनेश कुमार ने की। कार्यशाला में चंद्र वीर कुमार, गंगा राम, लालो राम, बौए लाल साह, अशेश्वर साह, रमाशंकर राम, सुशीला देवी,मुरली झा समेत अन्य दर्जनों कार्यकर्ता ने अपना अपना विचार व्यक्त किए साथ ही हजारों हजार की संख्या में 25 फरवरी को पटना विधानसभा मार्च में छात्र नौजवान, मजदूर किसान की भागीदारी कराने,16 फरवरी को बरहेत्ता में कामरेड मुरली झा के निवास स्थान पर इनौस का प्रखंड स्तरीय कार्यशाला करने, 18 फरवरी को इसकी तैयारी में प्रचार गाड़ी निकालने, गांव टोला बैठक करने, नुक्कड़ सभा करने का, साथ ही कामरेड मुरली झा को प्रखंड कमिटी में शामिल करने का सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया। बतौर अतिथि भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य कामरेड सुख लाल यादव कार्यशाला में उपस्थित रहे।
समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट
