TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

संविधान की शपथ खाकर सत्ता में आई भाजपा सरकार संविधान को ही नष्ट करने में लगी हुई है- बंदना सिंह


* काला कानून वापसी तक सत्याग्रह जारी रहेगा- फैजुर रहमान फैज

समस्तीपुर बिहार। 16 फरवरी । सीएए, एनआरसी एवं एनपीआर के खिलाफ संविधान बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले समाहरणालय के समक्ष सरकारी बस स्टैंड में गत 10 जनवरी से शुरू सत्याग्रह आंदोलन रविवार को बड़ी गोलबंदी के साथ 38 वें दिन भी अनवरत जारी रहा।
मौके पर आहूत सभा को बतौर मुख्य वक्ता संबोधित करते हुए चर्चित महिला नेत्री बंदना सिंह ने कहा कि संविधान की शपथ खाकर सत्ता में आई भाजपा-संघ सरकार संविधान को ही नष्ट करने में लगी हुई है  आजाद भारत में पहली बार संविधान के अनुच्छेद 14 एवं 15 की धज्जियां उड़ाते हुए नागरिकता कानून धर्म के आधार पर लाया जा रहा है। इसे जनता बर्दाश्त



नहीं करेगी। काला कानून वापस लेने तक सत्याग्रह आंदोलन जारी रहेगा मौके पर आयोजित सभा की अध्यक्षता बंदना सिंह, नासरीन अंजुम एवं उजमा रहीम ने की। रंग कुमारी एवं सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने सभा का संचालन किया। पप्पू खान, खालिद अनवर,शाद अहमद, मो० नौशाद, शहनवाज असगर, रामदेव महतो, सुनील कुमार, प्रीति कुमारी, जानवी, मनीषा कुमारी, स्तुति शबीना शेख, शबाना शेख शहबाज़ न्याजी, जमशेद अहमद समेत अन्य कई दलों एवं संगठनों के वक्ताओं ने सभा को संबोधित किया। कार्डिनेटर सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने आमजन से अपील किया कि 19 फरवरी को समस्तीपुर कालेज के पास हाउसिंग बोर्ड मैदान में कॉमरेड कन्हैया की जनगणमन सभा में बड़ी भागीदारी दिला कर सफल बनाएं।

समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट