TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   


शोक की लहर में डूबा,विद्यालय परिवार।
16,फरवरी। प्रयागराज। टैगोर पब्लिक की  प्रधानाचार्या सुश्री कावेरी अधिकारी का निधन आज भोर में 2 बजे,मम्फोर्डगंज स्थित आयुषी अस्पताल में  हृदय गति रुकने के कारण हो गया। ज्ञातव्य है कि कावेरी अधिकारी विगत एक माह से इलाज हेतु  अस्पताल में भर्ती थी।




विगत 16 वर्षों से नगर के  अतरसुइया स्थित प्रतिष्ठित विद्यालय टैगोर पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या थी। सेंट मेरिस कान्वेंट स्कूल से अपनी प्रारम्भिक शिक्षा की शुरुवात कर के बारहवीं पास करने के बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से भूगोल से परास्नातक ,एल. एल.बी. और के. पी. ट्रेनिंग कॉलेज से एल.टी. करने के बाद आप ने महर्षि पतंजलि स्कूल से शिक्षिका के रूप में अपने कैरियर की शुरुवात की।
वर्ष 2004 में आपने टैगोर पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या के रूप में पदभार ग्रहण करने के उपरांत फिर पीछे मुड़ कर नही देखा और स्कूल के प्रति पूरी निष्ठा और मनोयोग से लगकर


उसको अपने कुशल मार्गदर्शन से नित्य नई उपलब्धियों से गौरवान्वित करवाती रही। आपके कार्यकाल में शिक्षकों और विद्यार्थियों ने सफलता के नए आयाम स्थापित किये। नगर में उनकी छवि एक कुशल शिक्षाविद और निपुण प्रशासक के रूप में दिखने लगी। अपने मृदुल स्वभाव,कठोर अनुशासन और सशक्त छवि  एवं कुशल नेतृत्व के कारण वे विद्यार्थियों और शिक्षकों में लोकप्रिय होती गईं। उन्हें 2015 में मानव संसाधन मंत्रालय के द्वारा सर्वश्रेष्ठ शिक्षक का सम्मान भी दिया गया।
सुश्री कावेरी अधिकारी के आसमयिक निधन से शिक्षा जगत शोक संतप्त है।
आज सुबह 11 बजे, रसूलाबाद घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनकी अंतिम यात्रा में नगर के प्रतिष्ठित शिक्षाविद,स्कूलों के प्रधानाचार्य और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। जिनमें इलाहाबाद हाईकोर्ट के भूतपूर्व न्यायमूर्ति अरुण टंडन,सारस्वत खत्री पाठशाला के सभापति राजीव खन्ना, सचिव अमित खन्ना टैगोर पब्लिक स्कूल के प्रबंधक डॉ आर. के. टंडन, कोषाध्यक्ष गौरांगना खन्ना,पूर्व कमिशनर बादल चटर्जी, सी. बी.एस. ई. क्षेत्रीय अधिकारी स्वेता अरोरा,विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकायें ,कर्मचारीगणऔर विद्यार्थीगण शामिल थे। विद्यालय के प्रबंधक डॉ आर. के. टंडन ने बताया कि कल प्रातः 9.30 बजे विद्यालय में एक शोक सभा का आयोजन किया गया है, जिसमे नगर के प्रमुख शिक्षविद और विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य गण उपस्थित रहेंगे।
*रिपोर्ट मोहम्मद साबिर*