ताले तोड़कर बीज भंडार की दुकान से हजारों रुपए की चोरी
नबावगंज फर्रुखाबाद।
बीती रात ताले तोड़कर बीज भण्डार की दुकान से हजारों रुपए का सामान चोरी हो गया है। कस्बा स्थित मंझना रोड पर सचिन कुमार मिश्रा की बीज भण्डार की दुकान है। बीती रात चोरों ने शटर के ताले तोड़कर अन्दर रखी 6 बोरी मक्का बीज व अन्य सामान चोरी कर लिया। सुबह जब सचिन दुकान
खोलने के लिए पहुंचे तो देखा कि आधा शटर खुला हुआ था। अन्दर जाकर देखा तो मक्का बीज व अन्य सामान गायब था। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ब्यूरो रिपोर्ट शैलेन्द्र वर्मा, सोनू राजपूत की रिपोर्ट
