तंबाकू व्यापारियों द्वारा जीएसटी की लगातार की जा रही लाखों की चोरी पर नजर रख रहे जीएसटी विभाग
कायमगंज। फर्रुखाबाद।
तंबाकू व्यापारियों द्वारा जीएसटी की लगातार की जा रही लाखों की चोरी पर नजर रख रहे जीएसटी विभाग के आला अधकारियों की एसआईबी टीम ने आज यहां पहुंच दो व्यापारियों की गोदामों पर लाखों रुपए की हेरा-फेरी की पकड़ लिया। समर्थन में पहुंचे व्यापारी नेताओं से जमकर नोंक-झोंक हुई। मौके पर पहुंचे एसडीएम और पुलिस बल ने मामले को शांत किया।
आज दोपहर जीएसटी की एसआईबी टीम में ज्वांइट कमिश्नर हीरालाल प्रजापति के नेतृत्व में अस्सिटेंट कमिश्नर चरन सिंह, अस्सिटेंट कमिश्नर विजय त्रिपाठी आदि ने महेश टोबैको कंपनी व अग्रवाल टोबैको टेडर्स के प्रतिष्ठानों पर पहुंच कर छापा मारी की। यहां से करोड़ों रुपए की तंबाकू का निर्यात
किया गया था जिसमें करीब डेढ़ करोड़ रुपए के ई बिल जनरेट नहीं किए गए। ऐस ही गोलमाल कर तंबाकू की खरीद भी की गई और निर्यात भी कर दिया गया। छापेमारी की भनक पाकर व्यापार मंडल के प्रान्तीय नेता मनोज कौशल तंबाकू टेड अध्यक्ष सुभाष गुप्ता, नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, उमेश गुप्ता आदि तमाम व्यापारी पहुंच गये और हो रही कार्रवाई पर हंगामा करने लगे। जानकारी मिलते ही उप जिलाधिकारी अमित आसेरी यहां दल-बल के साथ पहुंच गये। उन्होंने पहले तो व्यापारी नेताओं को समझाया लेकिन बात न बनने पर फटकार लगाते हुए कड़ी चेतावनी लहजे में कहा कि यदि आप लोग कार्रवाई में बाधा बनेंगे तो हमें मजबूरन कड़ी कार्रवाई के लिए बाध्य होना पड़ेगा। एसडीएम की आंखों को लाल देख व्यापारी शांत हुए। इसके बाद दोबारा गोदामें खुलवाकर कार्रवाई की गई।
यहां बता दें कि कायमगंज तंबाकू उद्योग में बड़ा गोलमाल चल रहा है। नगर के तमाम तंबाकू व्यापारी जीएसटी चोरी में बुरी तरह संलिप्त हैं। स्थानीय जीएसटी कार्यालय में सांठ-गांठ के चलते कोई कार्रवाई नहीं होती है। जिसकी जानकारी होने पर रीजन इटावा के आलाधिकारियों ने आज यहां पहुंच छापेमारी की कार्रवाई की। अधिकारियों ने बताया कि जीएसटी की चोरी को किसी भी सूरत में होने नहीं दिया जायेगा।
ब्यूरो रिपोर्ट शैलेन्द्र वर्मा, सोनू राजपूत की रिपोर्ट