सफाई कर्मी की गोली मारकर हत्या पत्नी की हालत गंभीर
मेरापुर फर्रूखाबाद।
बाइक सवार नकाबपोशों ने खेत में सिंचाई करने वाले दंपति पर जानलेवा फायरिंग की। गोली लगने से सफाई कर्मी हीरालाल राजपूत की मौत हो गई। उसकी गम्भीर घायल पत्नी
किरन को लोहिया अस्पताल ले जाया गया। थाना मेरापुर के ग्राम पुनपालपुर निवासी हीरालाल राजपूत व उनकी पत्नी
किरन धम्मा लोको बुद्ध बिहार के पीछे गेहूं की फसल की सिंचाई कर रहे थे तभी बाइक से 2 नकाबपोश युवक खेत में
पहुंचे। जिनकी किसी बात को लेकर हीरालाल व उनकी पत्नी से हाथापाई हुई। बाद में युवकों ने 315 बोर तमंचे से गोली
चलाई, सिर में घातक गोली लगने से लज्जाराम के 35 वर्षीय पुत्र हीरालाल की मौके पर ही मौत हो गई। गोली लगने से किरन गम्भीर घायल हो गई। मेरापुर थाना पुलिस ने घायल
महिला को जीप से अस्पताल ले जा रही थी, रास्ते में किरन को एम्बुलेंस के एमटी से तत्काल सीएचसी मोहम्मदाबाद ले
जाया गया। लेकिन सीएचसी पर उस भर्ती नही किया गया। जिसके बाद उसे परिजन लोहिया अस्पाताल लेकर पंहुचे।
जंहा 108 एम्बुलेंस के ईएमटी आफाक नें 7:10 बजे भर्ती कराया। डॉ० अभिषेक चतुर्वेदी नें उपचार के बाद उसे हालत गंभीर होनें पर रिफर कर दिया। फायरिंग की आबाज सुनकर
खेतों पर काम करने वाले गांव वाले जब दौडकर उधर गये। ग्रामीणों ने हमलावरों को पकडने का प्रयास किया तो हमलावरों ने उनके ऊपर भी फायरिंग की। रास्ते में एक महिला ने हमलावरों का विरोध किया तो उसके ऊपर भी
फायर किया गया। घटना को अंजाम देकर हमलावर संकिसा बौद्ध स्तूप होकर कालीनदी की ओर जनपद मैनपुरी की ओर भाग गये।
हीरालाल थाना मेरापुर की ग्राम देवरामहसोना में सफाई कर्मचारी की नौकरी करता था। हीरालाल का 15 वर्षीय पुत्र विजय एवं 18 वर्ष की पुत्री शोभा है। पत्नी किरन थाना कमालगंज के ग्राम रानूखेडा निवासी है।पुलिस को मौके पर 315 बोर का खोखा भी मिला। एडिशनल एसपी त्रिभुवन ,कायमगंज के सीओ अवनीश कुमार, कोतवाली कायमगंज के इंस्पेक्टर विनय प्रकाश राय एवं कंपिल थानाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार गंगवार ,थानाध्यक्ष आरके रावत, उपनिरीक्षक नीतू यादव, सिपाही अखिलेश कुमार यादव, संजीव ,फोरेन्सिक टीम ,डाग स्क्वाइड,आदि ने मौके पर पंहुच कर जांच पड़ताल की।
ब्यूरो रिपोर्ट शैलेन्द्र वर्मा, सोनू राजपूत की रिपोर्ट।








