हड़ताल अवधि में शिक्षक प्रखण्ड संसाधन केंद्र पर शांति पूर्ण धरना देंगे।
समस्तीपु,ताजपुर,
संवाददाता:-15 फरवरी, बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति ताजपुर द्वारा प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर अवगत कराया है कि राज्य स्तरीय बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर आगामी 17 फरवरी 2020 से प्रखंडाधिन
विद्यालयों में कार्यरत सभी कोटि के शिक्षक अपनी मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। इस अवधि में शिक्षक शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक सभी तरह के कार्यों का बहिष्कार कर प्रखण्ड संसाधन केंद्र पर शांति पूर्ण धरना देंगे।
समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट
