TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

सत्याग्रह देश और संविधान बचाने के लिए है



ताजपुर /समस्तीपुर।

ताजपुर सत्याग्रह शाहीन बाग में संविधान बचाने के लिए हमें हर कुर्बानी देने के लिए तैयार रहना होगा। उक्त बातें प्रशिद्ध सर्जन डॉ0 बी राम ने इंसाफ मंच के बैनर तले से ताजपुर बाजार के थाना चौक पर जारी शाहीनबाग के ताजपुर सत्याग्रह के 31 वें दिन अपने सम्बोधन में कहा। सभा की अध्यक्षता आफताब आलम ने की, संचालन संस्कृति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मोहम्मद फैयाज अहमद तथा शहजाद अहमद ने पूर्ण रूप से किया। इस अवसर पर उन्होंने ने कहा कि


भाजपा और आरएसएस के लोग संविधान को खत्म करने की शुरुआत कर दी है। इस का पहला प्रयोग सीएए, एनआरसी तथा एनपीआर के रूप में कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि हम मनुवादी सिस्टम को किसी भी सूरत में नहीं आने देंगे। संविधान को बचाने के लिए सड़कों पर आना होगा। एससी,एसटी,और ओबीसी,के लोगों को घर जा कर एनआरसी, एनपीआर के बारे में बता कर जागरूक करने संकल्प लेते हैं। इस मौके पर अपनी बात जदयू के पूर्व महासचिव ख़ुर्शीद खैर ने भी इस काले कानून के खिलाफ केन्द्र सरकार पर जम कर हमला बोला। सत्याग्रह में वक्ता के तौर उपस्थित राजद नेता अरमान सदरी ,मोहम्मद फैयाज अहमद, अली खान, राजू राय, मो0 अनस, लड्डु भाई, सेराज आलम, मो0 यूसुफ,ओम प्रकाश,कारी अनवार, सरफराज़ अहमद, अफजल फैजी, मोहम्मद आफो, आसिफ होदा, मिंटू आदि ने सम्बोधित किया।

समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट