शिक्षकों ने निकाला मशाल जुलूस हड़ताल पर जाने का निर्णय
ताजपुर /मोरवा /समस्तीपुर ।प्रखंड के शिक्षक संघ के द्वारा शनिवार की शाम मशाल जुलूस निकाला गया।राज्य सरकार द्वारा समान काम के बदले समान वेतन मान नहीं दिए जाने के विरोध में मशाल जुलूस निकालते हुए सभी शिक्षकों ने हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया। इसका नेतृत्व जिलाध्यक्ष
रामचंद्र राय, कुमार गौरव ,मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद नौशाद, तनवीर आलम, राजीव झा, राजीव पांडे , चंद्रशेखर आजाद ,भय आजाद, शिव चन्द्र आजाद, कृष्ण कुमार झा, हरिश्चंद्र कुमार, अमृता कुमारी , मोहम्मद कैफ मोहम्मद मुनाजिर, दिनेश पासवान, धर्मानंद रायआदि लोग कर रहे थे।
समस्तीपुर से अब्दुल कादिर
