इलाहाबाद विश्वविद्यालय की खुलेगी शाखा, कौशांबी के युवाओं के लिए खुशखबरी
कौशांबी के भाजपा सांसद विनोद सोनकर का प्रयास रंग लाता दिख रहा है। आने वाले समय में इलाहाबाद विश्वविद्यालय की शाखा कौशांबी जनपद में खुल सकती है। तैयारियां चल रही हैं। जैसे ही मानव संसाधन विकास मंत्रालय से हरी झंडी मिलती है, कौशांबी में काम शुरू हो जाएगा। आपको बता दें कि सांसद ने प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र
लिखकर इस बाबत निवेदन किया था। दरअसल, पहले मुख्य परिसर से अधिकतम 16 किलोमीटर की दूरी पर ही शाखा खोलने वाला नियम बाधा बन रहा था लेकिन अब फैसला हुआ है कि विश्वविद्यालय की शाखा कहीं भी खोली जा सकती है। शुक्रवार को सांसद सोनकर ने विश्वविद्यालय में रजिस्ट्रार और कार्यवाहक कुलपति से मुलाकात की।
*रिपोर्ट मोहम्मद साबिर*
