समाजवादी पार्टी के युवाओं ने महंगाई और रसोई गैस के बढ़े दाम को लेकर निकाली शव यात्रा
""""""'घन्टाघर पर गैस सिलेण्डर के प्रतिकात्मक शव को वहीं छोड़ कर सरकारी स्तर पर अंतिम सरकार करवाने को कहा""""""""
"""""'""अनोखी शव यात्रा को सड़क पर रख कर प्रदर्शन करते वक़्त उधर से गुज़रते लोग भी सरकार को कोसते रहे।हर व्यक्ति यही कहता *हाय महंगाई डायन खाए जात है*"""""'''''
समाजवादी पार्टी के युवाओं ने महंगाई और घरैलू गैस के सिलेण्डर में हुई बेतहाशा वृद्धि को लेकर कीडगंज चौराहे से घन्टाघर चौराहे तक गैस सिलेण्डर की प्रतिकात्मक अर्थी निकाली और घन्टाघर पर गैस सिलेण्डर की अर्थी को पुलिस पिकेट के पास रख कर विरोध प्रदर्शन करते हुए वहीं पर छोड़ दिया।प्रदर्शन का नेत्रित्व कर रहे विकास यादव बाला जी का कहना था अब सरकार ने जब गैस के दामों में बेतहाशा वृद्धि कर दी है और मंहगाई ऐसे ही बजट बिगाड़ चूकी है तो अब जनता के पास इतना पैसा नहीं की वह शव का अंतिम संस्कार कर सकें ऐसे में सरकारी स्तर पर गैस सिलेण्डर की
प्रतिकात्मक शव का अंतिम संस्कार भी वही करे नहीं तो मृत आत्मा भाजपा को चैन से नहीं बैठने देगी।प्रदर्शन के दौरान समाजवादी पार्टी के युवा महंगाई और गैस के बढ़े दाम के खिलाफ लिखे पोस्टर लहराते हुए केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ नारा लगाते चल रहे थे।प्रदर्शन में सै०मो०अस्करी,विकास यादव,आक़िब जावेद,दिनेश यादव,सौरभ यादव,श्यामू यादव,राजेश यादव,अंकित विश्वकर्मा,अभिषेक रंजन,ओवैस उल्ला,दिलीप यादव,अंकित जायसवाल, ऋषभ जायसवाल दिनेश प्रजापति, महेश निषाद, सौरभ यादव कालिवाड़ी, विजय महतो, सोनू सोनकर, मुकेश यादव, त्रिलोक सोनकर आदि शामिल रहे !
भवदीय
सै०मो०अस्करी
*रिपोर्ट मोहम्मद साबिर*
