TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

पत्नी से प्रताड़ित युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस नें युवक के शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मोहम्मदाबाद फर्रुखाबाद।


पत्नी से प्रताड़ित युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस नें युवक के शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र ग्राम निसाई निवासी 26 वर्षीय गुलशन पुत्र रतीराम का विवाह बीते चार वर्ष पूर्व थाना नवाबगंज क्षेत्र ग्राम हुसैनपुर निवासी सत्यपाल की पुत्री शिवानी के साथ हुआ था। गुलशन  की पत्नी आये दिन मायके में ही रहती थी। गुलशन के परिजनों के अनुसार गुलशन कई बार उसे बुलाने गया तो उसके साथ मारपीट भी की गयी लेकिन उसकी पत्नी नही आयी।




बीते 7 फरवरी को वह अपनी माँ शांतिदेवी को साथ लेकर ससुराल गया था आरोप है कि दोनों के साथ उस दिन भी अभद्रता की गयी। जिससे आहत होकर बीती रात गुलशन नें घर के निकट एक आम के पेंड में रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी।
सुबह शौच गये ग्रामीणों नें गुलशन के शव को पेड़ पर लटका देखा तो परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर परिजन आ गये।कोतवाली के दारोगा जेपी चौहान नें शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
पत्नी सहित पांच लोगों के खिलाफ पुलिस नें दर्ज किया मुकदमा
मृतक गुलशन के पिता रतिराम नें पुलिस को तहरीर दी। पुलिस नें मृतक की सास शकुंतला देवी, ससुर सत्यपाल, साले राहुल और अरुण के साथ ही उसकी पत्नी शिवानी के खिलाफ 323 व 306 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। जाँच दारोगा रामशरण यादव को दी गयी है।
ब्यूरो रिपोर्ट शैलेन्द्र वर्मा, सोनू राजपूत की  रिपोर्ट