TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

भारत के मानचित्र के चारों ओर मोमबत्ती जलाकर पुलवामा के शहीद सैनिकों को सत्याग्रहियों ने दिया श्रद्धांजलि



समस्तीपुर बिहार। 14 फरवरी'20
   पुलवामा के शहीद सैनिकों को सत्याग्रहियों ने नायाब तरीके से दिया श्रद्धांजलि। भारत का आकर्षक मानचित्र बनाकर, उसे इलेक्ट्रिक लाइट से डेकोरेट करके मानचित्र के चारों ओर सैकड़ों मोमबत्ती जलाकर समस्तीपुर मुख्यालय के सरकारी बस स्टैंड में नागरिकता कानून के खिलाफ सत्याग्रह पर बैठे सत्याग्रहियों ने श्रद्धांजलि दिया। शहीद सैनिकों की याद में 2 मिनट का मौन श्रद्धांजलि देकर भारत सरकार से घटना की


जांच जल्द पूरा कर दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की गई। मौके पर अजय कुमार, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, नौशाद अख्तर, पप्पू खान, मोहम्मद मेराज, मोहम्मद खालिद अनवर, नसीम अब्दुल्ला, मसूद जावेद, सुनील कुमार, अकबर रजा, समेत अन्य दर्जनों लोग उपस्थित थे।इस आकर्षक कार्यक्रम को बड़ी संख्या में राहगीरों ने भी रूककर देखा।

समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट